हमसे जुड़े

Follow us

28.5 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More

    विश्व में कोरोना से 2.80 करोड़ संक्रमित, 9.08 लाख की मौत

    Coronavirus

    वाशिंगटन /रियो डि जेनेरो /नयी दिल्ली। विश्व में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से दो करोड़ 80 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो गये हैं और 9.08 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना से विश्वभर में अब तक 2,80,64,801 लोग संक्रमित हुए हैं और 908,257 लोगों की मौत हुई है। वैश्विक महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 63,96,073 पर पहुंच गयी है और अब तक 1,91,753 लोगों की जान जा चुकी है।

    Coronavirus

    वहीं भारत में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 96,551 नये मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 45,62,415 हो गया। वहीं इस दौरान 1209 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 76271 हो गयी है। ब्राजील में अब तक 42,38,446 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं जबकि 1,29,522 लोगों की मौत हो चुकी है।

    रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 10,42,836 पहुंच गई हैं तथा 18,207 लोगों ने जान गंवाई है। पेरू में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है और यह कोरोना से संक्रमित होने के मामले में वह पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। यहां इस वायरस से अब तक 7,02,776 लोग संक्रमित हुए हैं और 30,236 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलम्बिया में इस वायरस से अब तक 6,94,664 लोग संक्रमित हुए हैं और मृतकों की संख्या 22,275 है। वहीं मेक्सिको ने कोरोना से प्रभावित होने के मामले में दक्षिण अफ्रीका को पीछे छोड़ दिया है। यहां इससे अब तक 6,52,364 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 69,649 लोगों की मौत हो चुकी है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।