हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More

    7.5 लाख के 2 हजार के नकली नोट बरामद

    Fake Notes, Police

    पुलिस को शक पाकिस्तान में हो रही छपाई

    • गिरफ्तार आरोपी पश्चिम बंगाल के मालदा का रहने वाला
    • बांग्लादेश नकली नोटों की सप्लाइ का ट्रांजिट पॉइंट

    नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बार फिर 2 हजार रुपये के नकली नोटों की बड़ी खेप पकड़ी है। पश्चिम बंगाल के मालदा के रहने वाले एक शख्स को गिरफ्तार करके 7.5 लाख के नकली नोट बरामद किए गए हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि 2 हजार के नोटों की यह खेप भी बांग्लादेश से पश्चिम बंगाल होते हुए राजधानी लाई गई।

    इससे पहले भी उसी रास्ते से दिल्ली आए 2 हजार के नकली नोटों की बड़ी खेप पकड़ी जा चुकी हैं। पुलिस ने बताया, सभी मामलों में सप्लायर्स से पूछताछ में यह जानकारी पुख्ता तौर पर सामने आई है कि बांग्लादेश नकली नोटों की सप्लाइ का ट्रांजिट पॉइंट बन चुका है। वहां नोटों की छपाई नहीं हो रही है। खुफिया एजेंसियों से जो इनपुट मिल रहे हैं, उसके अनुसार 2 हजार के नकली नोट पाकिस्तान में छापे जा रहे हैं। उसके बाद बांग्लादेश के जरिए भारत में पहुंचाए जा रहे हैं।’

    खानपुर से हुई गिरफ्तारी

    पुलिस सूत्र बता रहे हैं कि इसी कड़ी में स्पेशल सेल की एक टीम ने 9 अगस्त की रात खानपुर से दीपक मंडल नाम के युवक को अरेस्ट किया है। उससे 7.5 लाख के नकली नोट रिकवर हुए हैं। डीसीपी (स्पेशल सेल) प्रमोद कुशवाह ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को एसीपी अतर सिंह के सुपरविजन में इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह की टीम ने अरेस्ट किया है। आरोपी नकली नोटों की सप्लाई चेन का ऐक्टिव मेम्बर है। वेस्ट बंगाल के मालदा का रहने वाला है। काफी समय से नकली नोटों के धंधे में लिप्त रहा है।

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें