हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश जयपुर हवाईअड्...

    जयपुर हवाईअड्डे पर 32 किलो सोना पकड़ा

    Jaipur News
    रिटायर्ड आरएएस और बिजनसमैन के लॉकर से मिला 9 किलो सोना

    12 सोने की सलाखें और ईंटें बरामद की गयीं

    जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान में जयपुर के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब से दो चार्टर उड़ानों से आए 14 भारतीय यात्रियों से 32 किलो सोना बरामद किया गया है। सीमा शुल्क विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि ए यात्री शुक्रवार को जयपुर के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे जिन्हें सीमा शुल्क दल द्वारा रोका गया। इन यात्रियों के पास से उनके सामान में छुपाया गया 15 करोड़, 67 लाख, 59 हजार 820 रुपए मूल्य का 31.9918 किलोग्राम सोना बरामद किया गया।

    Gold Caught at Jaipur Airport

    सूत्रों ने बताया कि इन 14 यात्रियों में से तीन यात्री स्पाइसजेट की उड़ान संख्या एसजी-9055 से यूएई से आए थे। उनके पास से चार करोड़, 57 लाख 61 हजार 100 रुपए मूल्य की 9.339 किलोग्राम वजन की 12 सोने की सलाखें और ईंटें बरामद की गयीं। जबकि सऊदी अरब के रियाद से आए 11 यात्रियों के पास से 11 करोड़, नौ लाख 98 हजार 720 रुपए की 22.6528 किलोग्राम सोने की सलाखें बरामद की गई जो मुख्य रूप से स्विस मार्क की थी। बरामद सोने की सलाखों को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की धारा 110 के तहत जब्त कर लिया गया है। इन यात्रियों से पूछताछ की जा रही है। मामले में जांच की जा रही है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।