Job Fair: राजकीय आईटीआई के रोजगार मेले में 44 युवाओं का हुआ चयन

राजकीय आईटीआई के रोजगार मेले में 44 युवाओं का हुआ चयन

Published On

भिवानी, सच कहूँ/इंद्रवेश। Bhiwani News: भिवानी की राजकीय आईटीआई में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से वीरवार को रोजगार मेले का आयोजन हुआ। मेले में यूएनओ मिंडा, हैमरटन सर्जिकल और आरबी सर्जिकल कंपनी ने कुल 61 विद्यार्थियों का साक्षात्कार लेकर 44 विद्यार्थियों का चयन किया। रोजगार मेले के दौरान संस्थान प्रधानाचार्य जयदीप कादयान एवं सहायक प्लेसमेंट अधिकारी पंकज सोनी ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाना है, ताकि युवा आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने रोजगार मेले में भाग लेने वाली कंपनियों का आभार व्यक्त किया।  

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts