मास्को। भूमध्य सागर के मध्य भाग में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये हैं। यूरोपीय भूमध्य सागरीय भूकंप केंद्र यह जानकारी दी है। केंद्र के अनुसार बुधवार को रात 23:43 बजे महसूस किये गये भूकंप का केंद्र यूनानी शहर मेथोनी से 224 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम तथा लीबियाई शहर अल बायडा से 305 किलोमीटर पश्चिमोत्तर में था।
- भूकंप का केंद्र धरती की सतह से 10 किलोमीटर की गहराई पर था।
- भूकंप के कारण किसी तरह की क्षति होने की सूचना नहीं है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।