देश में कोरोना के 58077 नए केस मिले, 650 और मौतें

Coronavirus

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना की स्थिति में भले ही सुधार देखने को मिल रहा है लेकिन इससे हो रही मौतें चिंता का विषय बनी हुई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना की चपेट में आकर 657 लोगों की मौत हुई है जिसके साथ ही मृतकों की कुल संख्या 507177 हो गई है। इसी बीच, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 58077 नये मामले दर्ज किये गये हैं और इसी के साथ संक्रमितों की संख्या 42536137 तक पहुंच गयी है। इसी दौरान 150407 मरीजों ने कोरोना को मात दी है, जिसके साथ ही संक्रमणमुक्त होने वालों की संख्या 41331158 हो गई है। देश में गुरुवार को 4818867 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। इसी के साथ यहां अब तक 1,71,79,51,432 टीके लगाये जा चुके हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोविड के सक्रिय मरीजों की संख्या 92987 घटकर 697802 रह गयी है। मौजूदा समय में देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की दर 1.64 प्रतिशत है। वहीं रिकवरी रेट 97.17 प्रतिशत है। केरल कोरोना के सक्रिय मामलों में शीर्ष पर है, जहां पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों में 25207 की कमी आने से इनकी संख्या घटकर 233747 रह गयी। वहीं 43286 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 6070170 हो गयी है, जबकि 188 लोगों की मौत होने के बाद मृतकों का आंकड़ा 61134 हो गया है। कोरोना के सक्रिय मामलों में महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर आ गया है, जहां पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 12739 घटकर 74108 रह गये। इस दौरान राज्य में 18942 लोग स्वस्थ हुए, जिसके बाद इस महामारी को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 7612233 हो गई।

इस महामारी से 45 और लोगों की जान जाने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 143292 हो गया। तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामलों में 10615 की कमी आने से इनकी संख्या घटकर 66992 रह गई है। वहीं 14182 लोगों के ठीक होने के बाद इस महामारी से मुक्त होने वालों की कुल संख्या 3323214 हो गयी है, जबकि 25 लोगों की मौत होने के बाद मृतकों का आंकड़ा 37862 हो गया है। इसके अलावा कर्नाटक में सक्रिय मामलों की संख्या 8943 घटकर 52047 रह गयी है। इस दौरान 13923 मरीजों के ठीक होने से इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3825538 हो गयी है। वहीं 39 और मरीजों की मौत हुई है, जिससे राज्य में मृतकों की संख्या 39534 पर पहुंच गई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।