हमसे जुड़े

Follow us

14.3 C
Chandigarh
Wednesday, February 25, 2026
More
    Home कारोबार लिवाली के बल ...

    लिवाली के बल पर शेयर बाजार नये शिखर पर

    Stok-market

    मुंबई। वैश्विक स्तर मिले सकारात्मक संकेतों के साथ ही घरेलू स्तर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी दिग्गज कंपनियों में बिकवाली होने के बावजूद बैंकिंग एवं आईटी समूह की कंपनियों में हुयी लिवाली के बल पर शेयर बाजार लगातार पाँचवें दिन बढ़त बनाते हुये नये शिखर पर पहुंच गया। बीएसई का सेंसेक्स 259.33 अंकों की बढ़त के साथ 47613.08 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 59.40 अंकों की तेजी के साथ 14 हजार अंक की ओर लपकते हुये 13932.60 अंक पर रहा।

    जिस तरह से दिग्गज कंपनियों में बिकवाली देखी गयी उसी तरह से मझौली कंपनियों में भी मुनाफावसूली का जोर रहा। हालांकि छोटी कंपनियों में लिवाली देखी गयी जिससे बीएसई का मिडकैप 0.07 प्रतिशत टूटकर 17810.82 अंक पर आ गया जबकि स्मॉलकैप 0.16 प्रतिशत चढ़कर 17967.67 अंक पर रहा। बीएसई में बढ़त में रहने वाले समूहों में बैंकिंग 1.41 प्रतिशत, वित्त 1.06 प्रतिशत, आईटी 0.65 प्रतिशत और टेक 0.50 प्रतिशत शामिल है। गिरावट में रहने वालों में धातु 1.32 प्रतिशत, एनर्जी 0.67 प्रतिशत, पावर 0.81 प्रतिशत और रियलटी 0.23 प्रतिशत शामिल है। बीएसई में कुल 3188 कंपनियों में कारोबार हुआ जिसमें से 1553 बढ़त में और 1472 गिरावट में रही जबकि 163 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

     कोरोना वायरस के प्रभाव से अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए अमेरिका में दो लाख करोड़ डॉलर से अधिक के राहत पैकेज के मंजूरी मिलने की उम्मीद में वैश्विक बाजार में लगभग तेजी देखी गयी। जर्मनी का डैक्स 1.26 प्रतिशत, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.99 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगसेंग 0.16 प्रतिशत और ब्रिटेन का एफटीएसई 0.10 प्रतिशत की बढ़त में रहा जबकि जापान का निक्केई 0.04 प्रतिशत उतर गया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।