हमसे जुड़े

Follow us

25.9 C
Chandigarh
Saturday, April 18, 2026
More
    Home खेल हमारी बल्लेबा...

    हमारी बल्लेबाजी ने किया निराश : मोर्गन

    Morgen

    मुंबई (एजेंसी)। राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ यहां शनिवार को आईपीएल 14 के 18वें मुकाबले में हार के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान इयोन मोर्गन ने कहा कि उनकी बल्लेबाजी ने उन्हें निराश किया। पूरी पारी के दौरान टीम में अच्छा स्कोर बनाने और मैच जीतने के लिए इच्छा शक्ति की कमी रही और शुरूआत में ही विकेटें गिरने से वह मैच में काफी पीछे थे। मोर्गन ने मैच खत्म होने के बाद कहा, ‘हमने राजस्थान के गेंदबाजों को पूरी तरह से दबाव में नहीं रखा और राजस्थान ने पिच को भांपते हुए इसका अच्छे तरीके से इस्तेमाल किया।

    हमने शायद 40 रन कम बनाए जो टी-20 क्रिकेट में बहुत होते हैं। आज विकेट उतना अच्छा नहीं था जितना कि वानखेड़े में होता है और यह अपने आप में एक चुनौती थी। जब भी हमने आक्रामक तरीके से खेलने का प्रयास किया तब हमने विकेट खो दिया, जिससे हम काफी पीछे रह गए। मन को साफ करें, यह आसान है (इरादे के साथ खेलना)। स्पष्ट मानसिकता के साथ खेलना आसान है। हम चाहते हैं कि खिलाड़ी भय मुक्त होकर क्रिकेट खेलें जो दुर्भाग्यवश इस मैच में नहीं हुआ।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।