हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा खेलो इंडिया य...

    खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तैयारियों में जुटे प्रदेश के खिलाड़ी

    Khelo India Youth Games sachkahoon

    फरवरी में होंगे आयोजित

    • देश के चुनिंदा 8500 खिलाड़ियों की होगी परीक्षा

    भिवानी (सच कहूँ/इन्द्रवेश)। युवा खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से वर्ष 2018 में खेल मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए खेलो इंडिया गेम अब देश के युवाओं का जुनून बन गए हैं। फरवरी 2022 में खेलों इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी हरियाणा राज्य करेगा। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 18 वर्ष आयु वर्ग तक के खिलाड़ी 25 विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। देश भर से चुनिंदा 8500 खिलाड़ी खेलो इंडिया में भाग लेंगे। इनमें पांच हजार 72 एथलीट होंगे। खेलो इंडिया को ध्यान में रखते हुए हरियाणा के युवा खिलाड़ियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

    खेल मंत्री के आदेशों पर अब सुबह व शाम के अभ्यास के समय में भी आधा घंटा का इजाफा किया गया है। इसके साथ ही दूसरे व चौथे शनिवार की छुट्टियां भी खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तैयारियों के लिए रद्द कर दी गई हैं। क्योंकि कोविड के चलते जो तैयारी का समय नहीं मिल पाया था, वह अब अतिरिक्त समय लगाकर खिलाड़ियों की तैयारियां करवाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा के लिए इन खेलों की मेजबानी करना प्रदेश के लिए गौरव की बात हैं। भिवानी के मुक्केबाज रीतिक श्योराण, लक्ष्मी व प्रिया ने बताया कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स युवा खिलाड़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है, जिसके माध्यम से वे राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल पाएंगे। इसके लिए चयनित खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण व सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। उन जैसे खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति व खुराक भत्ता दिया जा रहा है। खेलो इंडिया में मैडल लाने वाले खिलाड़ियों को 10 वर्ष तक छात्रवृत्ति तथा राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलता है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।