हमसे जुड़े

Follow us

27.8 C
Chandigarh
Sunday, April 19, 2026
More
    Home कारोबार वॉल्वो ट्रक्स...

    वॉल्वो ट्रक्स ने नई पीढ़ी के ट्रक किए लॉन्च

    Volvo Trucks launches

    नई दिल्ली (एजेंसी)। भारी व्यावसायिक बनाने वाली कंपनी वीई कमर्शियल वैहिकल्स लिमिटेड (वीईसीवी) की इकाई वॉल्वो ट्रक्स इंडिया ने भारत में एफएम एवं एफएमएक्स श्रृंखला में 6 हैवी ड्यूटी ट्रक लॉन्च किए हैं। वीई कमर्शियल वैहिकल्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनोद अग्रवाल ने इन ट्रकों को वर्चुअल माध्यम से लाँच के मौके पर कहा, ‘हमें अपने ग्राहकों को उच्च आॅपरेशनल एफिशियंसी देने वाले ए नई जनरेशन के ट्रक्स लॉन्च करने पर गर्व है।

    हम भारत में विश्व स्तरीय इनोवेशन प्रस्तुत करते रहेंगे। ये ट्रक ग्राहकों के सबसे पसंदीदा बिज़नेस पार्टनर के रुप में हमारी भूमिका को मजबूत करेंगे। वॉल्वो ट्रक्स इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बी दिनाकर ने कहा, ‘हमारे ट्रक्स सबसे ज्यादा गहन व पाबंद एप्लीकेशंस में काम करते हैं और ए नए ट्रक ड्राईवर के पर्यावरण एवं सुरक्षा में सुधार कर उत्पादकता का दायरा बढ़ाने के लिए बनाए गए हैं। विश्व स्तरीय सेवा के साथ हमारे पास अब परिवहन समाधानों क विस्तृत श्रृंखला है, जो भारत में भिन्न-भिन्न एप्लीकेशंस की विविध जरुरतों को पूरा करेगी। भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध ये नए ट्रक, सफलता प्रदान करने की वॉल्वो ट्रक्स की मजबूत परंपरा को आगे बढ़ाएंगे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।