हमसे जुड़े

Follow us

27.8 C
Chandigarh
Sunday, April 19, 2026
More
    Home देश पंजाब में नई ...

    पंजाब में नई कैबिनेट की कवायद तेज; सीएम चन्नी पहुंचे दिल्ली दरबार, तीन मंत्रियों की छुट्टी तय

    CM-Channi

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब कैबिनेट में विस्तार के लिए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी मंगलवार को हाई कमान से मिलने दिल्ली पहुंचे। उनके साथ उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू भी मौजूद हैं। (CM Channi ) बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री दिल्ली में पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश रावत से मिलेंगे और कैबिनेट विस्तार पर चर्चा होगी। इसके बाद वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ बैठक होगी और कैबिनेट विस्तार की सूची पर पक्की मोहर लगेगी। माना जा रहा है कि नई कैबिनेट में कुछ पुराने मंत्रियों को हटाया जाएगा और करीब 5 या 6 नए नए चेहरों को जगह मिल सकती है।

    तीन मंत्रियों का जाना लगभग तय

    पुरानी कैबिनेट से 3 मंत्रियों बृह्म महिंद्रा, राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी और साधु सिंह धर्मसोत की छुट्टी तय मानी जा रही है। क्योंकि ये कैप्टन अमरिन्दर सिंह के करीबी माने जाते हैं। इसके अलावा गुरप्रीत सिंह कांगड, भारत भूषण आशु समेत कुछ अन्य चेहरों को भी कैबिनेट से बाहर निकाले जाने की अटकलें लग रही हैं।

    दोआबा को कैबिनेट में तरजीह देना जरूरी

    मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी मालवा से और उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा और ओ.पी. सोनी माझा से हैं। दोआबा को अभी तक इस सरकार में कुछ भी नहीं मिला है। इसलिए प्रगट सिंह, संगत सिंह गिलजिया और राजिंदर बेरी को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।

    कैबिनेट में ये हो सकते हैं नए चेहरे

    पंजाब कैबिनेट में अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, सुरिंदर डाबर, राज कुमार वेरका, प्रगट सिंह, राजिंदर बेरी, संगत सिंह गिलजिया, गुरकीरत सिंह कोटली आदि को शामिल किए जाने की चर्चा जोरों पर है। बाकी समय बताएगा कि किसको कैबिनेट में जगह मिलेगी।

    रजिया सुलताना और अरुणा चौधरी का बढ़ेगा कद

    कैप्टन सरकार में मंत्री रही रजिया सुल्ताना और अरुणा चौधरी का कद नई सरकार में बढ़ सकता है। उनके पति मुहम्मद मुस्तफा नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार हैं और सुल्ताना खुद भी सिद्धू के काफी नजदीक है। इसके अलावा तृप्त रजिंदर बाजवा, विजय इंद्र सिंगला, अरुणा चौधरी का मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने के आसार हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।