हमसे जुड़े

Follow us

16.6 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More
    Home राज्य पंजाब डेरा श्रद्धाल...

    डेरा श्रद्धालु परिवार ने जरूरतमंदों की मदद कर मनाया बेटे का जन्मदिन

    Ration-Distribution

    सच कहूँ/सुधीर अरोड़ा
    अबोहर। डेरा सच्चा सौदा की मर्यादानुसार व फिजूलखर्ची की बजाय डेरा श्रद्धालु परिवारकजनों द्वारा अपने घर आंगन की रौनक बच्चे अगमवीर का तीसरा जन्मदिन मानवता भलाई कार्य कर मनाया। इस सबंधी जानकारी देते हुए ब्लॉक भंगीदास सुखचैन सिंह इन्सां ने बताया कि ब्लॉक किक्कर खेड़ा के अंतर्गत गाँव बहाववाला निवासी ब्लॉक समिति के सहयोगी सदस्य पन्द्रह मेंबर कुलवंत सिंह इन्सां के पौत्रे अगमवीर पुत्र निशांत सिंह-वीरपाल कौर(पापा-मम्मी) के तीसरे जन्मदिन की खुशी में प्रत्येक वर्ष की तरह 2 अति जरूरतमंद परिवारों को एक -एक माह का राशन वितरण किया गया व दीन दुखियों की मदद के लिए परमार्थ भी किया गया।

    इस मौके पर सुजान बहन जसवीर इन्सां, हरपाल इन्सां आदि परिवारिक सदस्यों गुरप्रीत, साध-संगत ने अगमवीर को शुभाशीष प्रदान करते हुए परिवारजनों को बधाई दी व समाज भलाई कार्य करने की बेहद सराहना की गई।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।