हमसे जुड़े

Follow us

25.9 C
Chandigarh
Saturday, April 18, 2026
More

    डब्लूएचओ ने सभी देशों से कहा-महामारी अभी खत्म नहीं हुई…

    पिछले 24 घंटे में 12.30 लाख से अधिक कोविड टीके लगे

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 12 लाख 30 हजार से अधिक कोविड टीके लगने के साथ ही कुल टीकाकरण 102. 27 करोड़ से अधिक हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोमवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटों में 12 लाख 30 हजार 720 कोविड टीके दिये गये। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक कुल टीकाकरण 102 करोड 27 लाख 12 हजार 895 हो गया है। मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान 18,762 कोविड रोगी स्वस्थ हुए हैं। देश में अभी तक तीन करोड़ 35 लाख 67 हजार 367 लोग कोविड संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.18 प्रतिशत हो गयी है । पिछले 24 घंटे में 14,306 नए संक्रमित मामले सामने आए हैं। इस समय एक लाख 67 हजार 695 कोविड रोगियों का इलाज चल रहा है। यह संख्या 239 दिनों में सबसे कम है।

    संक्रमण दर 0.49 प्रतिशत है। देश भर में पिछले 24 घंटों में कुल नौ लाख 98 हजार 397 कोविड परीक्षण किए गये हैं। अब तक कुल 60 करोड़ सात लाख 69 हजार 717 कोविड परीक्षण किए हैं। वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख टेड्रोस एडनॉम घेबरियस ने एक बार फिर से दुनिया को चेताया है कि कोरोना वायरस महामारी अभी खत्म नहीं हुई है और दुनिया को इससे निपटने के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य उपकरणों का प्रभावी ढंग से उपयोग करने की आवश्यकता है। डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने बताया कि यह महामारी तभी खत्म होगी, जब दुनिया इसे समाप्त करना चाहेगी।

    विश्व में कोरोना से 24.36 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित

    विश्वभर में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी का प्रकोप जारी है इसके कारण संक्रमितों की संख्या बढ़कर 24.36 करोड़ से अधिक हो गई है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 24 करोड़ 36 लाख 38 हजार 377 हो गयी है जबकि 49 लाख 47 हजार 878 लोग इस महामारी से जान गंवा चुके हैं। विश्व में महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4.54 करोड़ से अधिक हो गयी है और 7.35 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी है।

    रूस में कोरोना वायरस से अब तक 81.12 लाख से अधिक लोग प्रभावित

    ब्राजील में कोरोना से 2.17 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 6.05 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है। ब्राजील कोरोना से हुई मौतों के मामले में विश्व में दूसरे स्थान पर है। रूस में कोरोना वायरस से अब तक 81.12 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 2.26 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है। फ्रांस में कोरोना संक्रमितों की संख्या 72.26 लाख से अधिक हो गई है और इसके संक्रमण से 1.18 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में कोरोना से प्रभावित लोगों की संख्या 88.14 लाख से अधिक हो गयी है और 139,950 मरीजों की मौत हो चुकी है। दुनियाभर में अब तक छह अरब 80 करोड़ 14 लाख, 45 हजार 527 लोगों को कोविड का टीका लगाया जा चुका है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।