हमसे जुड़े

Follow us

28 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हरियाणा में प...

    हरियाणा में पुराने ड्रा के आधार पर होंगे शहरी निकाय चुनाव

    Punjab Nagar Nigam Chunav
    Punjab Nagar Nigam Chunav: नगर निगम चुनावों की घोषणा, 21 दिसंबर को होगी वोटिंग

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा में 45 शहरी निकायों के प्रधान पद के चुनाव पुराने ड्रा के आधार पर ही होंगे। शहरी निकाय विभाग ने यह ड्रा 22 जून को निकाल दिए थे, लेकिन सितंबर में जब दोबारा ड्रा निकाले जाने की बात सामने आई तो चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे संभावित दावेदारों ने इसका विरोध किया।

    हरियाणा सरकार ने एडवोकेट जनरल बलदेव राज महाजन की राय लेने के बाद नए सिरे से ड्रा निकालने का इरादा त्याग दिया है। शहरी निकाय विभाग के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता ने पुराने ड्रा के आधार पर ही शहरी निकायों के प्रधान पद के चुनाव कराने का परिपत्र जारी कर दिया है। हरियाणा में 45 शहरी निकायों के प्रधान और पार्षदों के चुनाव होने हैं। नगर निगम की तरह प्रधान पद के चुनाव भी डायरेक्ट (सीधे मतदान के जरिये) होंगे। इसका फायदा यह होगा कि पार्षदों में से किसी एक को प्रधान बनाने के लिए न तो जबरदस्त तरीके से लाबिंग करनी पड़ेगी और न ही पार्षदों को मुंहमांगी कीमत पर खरीदा जा सकेगा। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि शहरी निकाय चुनाव की घोषणा जल्द हो सकती है।

    नौ नगरपालिकाओं के अध्यक्ष अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित

    • पलवल
    • सिरसा
    • फतेहाबाद
    • राजौंद
    • असंध
    • ऐलनाबाद
    • सोहना
    • चीका
    • महम (इनमें सोहना, चीका व महम अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित हैं)

    चार नगरपालिकाओं में पिछड़ा वर्ग के होंगे प्रधान

    • झज्जर
    • बावल
    • बहादुरगढ़
    • नांगल चौधरी (इनमें बहादुरगढ़ और नांगल चौधरी पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित है)

    इन नगरपालिकाओं में अध्यक्ष पद सामान्य वर्ग के लिए

    • हांसी
    • गोहाना
    • नूंह
    • उचाना
    • लाडवा
    • टोहाना
    • होडल
    • मंडी डबवाली
    • भूना
    • बरवाला
    • निसिंग
    • चरखी दादरी
    • रानियां
    • तरावड़ी
    • पुन्हाना
    • फिरोजपुर झिरका
    • गन्नौर
    • घरौंडा
    • पिहोवा
    • महेंद्रगढ़
    • समालखा
    • शाहबाद
    • नारनौल
    • नरवाना
    • कैथल
    • जींद
    • थानेसर
    • भिवानी
    • रतिया
    • कालावांली
    • नारायणगढ़
    • सफीदों (इनमें नारनौल, नरवाना, कैथल, जींद, थानेसर, भिवानी, रतिया, कालांवाली, नारायणगढ़ और सफीदों सामाान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित हैं)

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।