हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा रेसलर निशा दह...

    रेसलर निशा दहिया मर्डर केस में मुख्य आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

    Nisha Dahiya murder case sachkahoon

    हरियाणा पुलिस ने घोषित किया था 1 लाख का इनाम

    सोनीपत (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हरियाणा में सोनीपत की पहलवान निशा दहिया और उसके भाई की हत्या के मामले में शुक्रवार को दो आरोपियों को दिल्ली के द्वारका इलाके से गिरफ्तार किया। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक आरोपियों की पहचान हरियाणा के रोहतक जिले के निवासी पवन बराक (25) उर्फ कोच और उसके सहयोगी सोनीपत निवासी सचिन दहिया (23) के रूप में हुई है। पवन के पास से एक लाइसेंसी पिस्तौल बरामद की गयी है। दोनों आरोपी निशा हत्या मामले में वांछित थे। उन्होंने बताया कि निशा और उसके भाई सूरज की बुधवार को सोनीपत में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। हमले में उनकी मां भी गंभीर रूप से घायल हो गयी , जिनका अभी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस के मुताबिक सचिन का पुराना पुलिस रिकॉर्ड है। वह पहले दो आर्म्स एक्ट में शामिल था।

    क्या है मामला:

    हरियाणा के सोनीपत में एक पहलवान, उसकी मां और उसके भाई को गोली मार दी गई। गोली लगने से खिलाड़ी और उनके भाई की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी मां अस्पताल में भर्ती है। खिलाड़ी की मां धनपति की हालत गंभीर है और उन्हें रोहतक पीजीआई में रेफर किया गया है। गांव हलालपुर में स्थित पहलवान सुशील कुमार रेसलिंग अकेडमी में इस वारदात को अंजाम दिया गया। यूनिवर्सिटी लेवल पर मेडल जीतने वाले निशा दहिया (मृतक) हलालपुर गांव की रेसलर थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सोनीपत के सिविल हॉस्पिटल भेजा है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।