हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य पंजाब खुद को आम आदम...

    खुद को आम आदमी बताने वाले चन्नी के शाही ठाठ

    Royal chic of Channi sachkahoon

    चंडीगढ़ (अश्वनी चावला)। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी अपने आपको आम आदमी बताते रहे हैं। वे कई मंचों से कभी खुद को रेहड़ी चलाने, कभी गरीब बताने वाले, कभी टैंट का काम तो कभी पेट्रोल पंप का काम करने वाला बताते रहे हैं। लेकिन लगता है वे अब अपनी पुरानी जिंदगी को भूलकर शाही ठाठों में मशगूल हो गए हैं। इसी का ताजा उदाहरण है कि वो छोटी से छोटी यात्रा में भी गाड़ियों की बजाय हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल कर पंजाब के खस्ताहाल खजाने की हालत और पतली कर रहे हैं।

    मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी ने हेलीकॉप्टर की उड़ान भरने में सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। पंजाब के इतिहास में पहली बार हुआ है कि हर 10 मिनट के यात्रा के लिए भी गाड़ियों का नहीं बल्कि हेलीकॉप्टर का प्रयोग हो रहा है। मुख्यमंत्री ने छोटी यात्राओं या फिर एक गांव से दूसरे गांव में जाने के लिए भी सड़क मार्ग की बजाए हवाई यात्रा की। पिछले 72 दिनों में पंजाब का सरकारी हेलीकॉप्टर 201 बार उड़ान भर चुका है। इसमें अधिकतर उड़ानें 10 और 15 मिनट की यात्रा की हैं।
    मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी आम तौर पर अपने विधान सभा हलका चमकौर साहिब जाते रहते हैं, इस दौरान विधान सभा हलके के गांवों में जाने के लिए भी मुख्यमंत्री सरकारी हेलीकॉप्टर का प्रयोग कर रहे हैं। इसी तरह हर उड़ान 10 मिनट से ज्यादा की नहीं है। इस 10 मिनट में भी हेलीकॉप्टर एक दो मिनट उड़ने और एक दो मिनट उतरने के बाद इंजन स्टार्ट रहता है, इन चार मिनटों को भी यात्रा में गिना जाता है। इसी तरह हेलीकॉप्टर की यात्रा तो केवल 6-7 मिनट की ही रह जाती है।

    मौजूदा मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी से पहले पूर्व मुख्यमंत्री अमरेन्द्र सिंह भी सरकारी हेलीकॉप्टर का प्रयोग करते थे लेकिन उनकी हवाई यात्रा 10 या फिर 15 मिनट की कभी भी नहीं रही। अधिकतर अमरेन्द्र सिंह दूर के क्षेत्रों या फिर दिल्ली जाने के लिए हेलीकॉप्टर का प्रयोग करते थे लेकिन चरनजीत चन्नी छोटी यात्रा के लिए भी हेलीकॉप्टर कर प्रयोग कर रहे हैं।

    चरनजीत सिंह चन्नी ने 19 सितम्बर को मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद पहली बार 22 सितंबर को हेलीकॉप्टर का प्रयोग किया था। सच कहूँ के पास 30 नवंबर तक का रिकॉर्ड है, जिसके अनुसार 30 नवंबर तक 201 बार हेलीकॉप्टर उड़ान भर चुका है।

    लुधियाना टाउन से शहर के लिए भी उड़ाया हेलीकॉफटर

    मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी 22 नवंबर को लुधियाना गए थे तो चरनजीत चन्नी ने चंडीगढ़ से लुधियाना टाऊन के लिए उड़ान भरी थी। लुधियाना टाऊन के कार्यक्रम में भाग लेने के बाद चरनजीत सिंह चन्नी को लुधियाना शहर में जाना था, तो वहां भी गाड़ियों का प्रयोग करने की बजाए लुधियाना टाऊन से लुधियाना शहर के लिए हेलीकॉप्टर का प्रयोग किया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here