हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More

    बिना दहेज की शादी में नहीं लेंगे फोटोग्राफी के पैसे, बोले स्टूडियो संचालक

    marriage without dowry sachkahoon

    खेड़ी गांव के तीन फोटोग्राफर दोस्तों ने मिलकर दहेज प्रथा के खिलाफ शुरू की अनूठी पहल

    सच कहूँ/भगत सिंह, नाथूसरी चोपटा। आज के समय में देखा जाए तो हमारा समाज और देश दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की कर रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में भी पहले से बहुत ज्यादा सुधार हुआ है। लेकिन इसके साथ-साथ बुराइयां भी बढ़ रही हैं। दहेज प्रथा भी इन्हीं बुराइयों में से एक है। जिसने आजकल विकराल रूप धारण कर रखा है। यह खबरें अखबार में रोज देखने को मिल जाती है कि दहेज के लोभियों ने आज एक और बेटी की जान ले ली। क्योंकि दहेज प्रथा आज समाज के हर वर्ग में फैल चुकी है। लेकिन खेड़ी गांव के तीन दोस्तों ने दहेज प्रथा के खिलाफ एक अभियान की शुरूआत की है। उन्होंने बताया कि हम विवाह शादियों में फोटोग्राफी का काम करते हैं। खेड़ी गांव में हमारी कृष्णा स्टूडियो फोटोग्राफी की दुकान है। जिसको अजय सिंह, दीप नागर और मंगल सिंह मिलकर चलाते हैं।

    अजय सिंह ने कहा कि दहेज लेना और देना दोनों ही बुराई है। दहेज जैसी कुप्रथा को खत्म करने के लिए हम सबको एक साथ आगे आने की आवश्यकता है। तभी इस बुराई से निजात पाया जा सकता है। भविष्य में अगर कोई भी व्यक्ति बिना दहेज के शादी करता है, तो कृष्णा स्टूडियो द्वारा उनके पूरे विवाह की फोटोग्राफी बिना किसी फीस के फ्री में की जाएगी। अगर कोई व्यक्ति शादी में दहेज लेने की मांग करता है,तो उस व्यक्ति की शादी में किसी भी कीमत पर कृष्ण स्टूडियो द्वारा वीडियोग्राफी का काम नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर हम सब साथ मिलकर इस कुप्रथा के विरुद्ध लड़ाई लड़ेंगे तो एक दिन इसे जड़ से उखाड़ देंगे। अजय सिंह द्वारा दहेज प्रथा के विरुद्ध उठाए गए इस कदम की खेड़ी गांव के सभी ग्रामवासियों ने सराहना की।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here