हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Saturday, February 21, 2026
More

    देश में 175.03 करोड़ कोरोना रोधी टीके लगे

    Corona Vaccine in Punjab

    नई दिल्ली (एजेंसी)। पिछले 24 घंटे में देशभर में 36 लाख से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं। इसके साथ ही कुल टीकाकरण 175.03 करोड से अधिक हो गया है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में 36 लाख 28 हजार 578 कोविड टीके लगाए गए हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 175 करोड़ तीन लाख 86 हजार 834 कोविड टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 22 हजार 270 नए मरीज सामने आए हैं।

    इनके साथ ही देश के विभिन्न अस्पतालों में उपचार करवा रहे कोरोना मरीजों की संख्या दो लाख 53 हजार 739 हो गयी है। यह कुल संक्रमित मामलों का 0.59 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 1.80 प्रतिशत हो गयी है। मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 60 हजार 298 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 20 लाख 37 हजार 536 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.21 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में 12 लाख 35 हजार 471 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 75 करोड़ 81 लाख 27 हजार 480 कोविड परीक्षण किए हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here