हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान जानें, राजस्थ...

    जानें, राजस्थान के किन क्षेत्रों पर लगेगा बिजली का कट

    Street-Lights

    जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। आवश्यक सेवाओं जैसे-अस्पताल, आॅक्सीजन सेंटर, पेयजल आपूर्ति व मिलिट्री इंस्टालेशन आदि को बिजली कटौती से पूर्णतया मुक्त रखा जाएगा। संभागीय मुख्यालयों पर एक घंटा, जिला मुख्यालयों पर दो घंटे, नगरपालिका क्षेत्रों एवं 5 हजार से अधिक आबादी वाले कस्बों में 3 घंटे विद्युत कटौती करने का निर्णय लिया गया है। जयपुर, जोधपुर, अजमेर संभागीय मुख्यालयों पर प्रात: 7 बजे से 8 बजे तक एवं कोटा, भरतपुर, बीकानेर एवं उदयपुर संभाग मुख्यालयों पर  प्रात: 8 से 9 बजे तक कटौती की जाएगी। इसी तरह जिला मुख्यालयों पर प्रात: 6.30 बजे से 8.30 बजे तक एवं नगर पालिका क्षेत्रों एवं 5 हजार से अधिक आबादी वाले कस्बों में प्रात: 6 बजे से 9 बजे तक बिजली कटौती का समय निर्धारित किया गया है।  यथासंभव प्रात: (6 बजे से 12 बजे) चलने वाले सभी कृषि आपूर्ति ब्लॉकों को रात्रि में शिफ्ट किया जाएगा। कृषि आपूर्ति ब्लॉक के समय को 6 घंटे से घटाकर 5 घंटा किया जाएगा। सभी औद्योगिक उपभोक्ताओं को सांय 6 बजे से 10 बजे तक अपने विद्युत उपभोग को 50 प्रतिशत तक सीमित करने के निर्देश दिए गए। जहां कटौती करना प्रस्तावित है उसकी सूचना यथासंभव सभी उपभोक्ताओं को पूर्व में दी जाएगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here