हमसे जुड़े

Follow us

28 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश लंपी स्किन रो...

    लंपी स्किन रोग से ग्रसित पशुओं की सार संभाल के लिए आगे आये डेरा प्रेमी

    शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग द्वारा किया गया पशुओं का इलाज

    सादुलशहर (सच कहूँ न्यूज)। लंपी स्किन रोग इलाके में तेज गति से फैल रहा है। गौशाला और लोगो के घरो में रखे हुए पशुओं के साथ साथ सड़क पर विचरण कर रहे पशु भी इस रोग से पीड़ित हो रहे हैं। सड़क पर विचरण कर रहे इस रोग से ग्रसित पशुओं की सार संभाल के लिए डेरा प्रेमी आगे आये और शनिवार सुबह शर में कई जगह पर घूम कर ऐसे पशुओं को चिन्हित किया और उनका इलाज करने का प्रयास किया।

    ब्लाक के जिम्मेवार रिंकू नागपाल ने बताया कि हजूर पिता संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंसा जी की पवित्र प्रेरणा पर चलते हुए स्थानीय शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग द्वारा इस बीमारी से ग्रसित पशु को चिन्हित कर इंजेक्शन दवा और खाने पीने का सामान उपलब्ध कराया गया। इसके साथ प्रशिक्षित डॉक्टर व स्टाफ द्वारा नियमित रूप से दवाई देने का इंतजाम किया गया। इस कार्य के लिए ड्यूटीयां लगाई गई। इस दौरान डा. बलविंदर सिंह बब्बू, मोमन राम, सुखमंदर सिंह, वेद पुनिया, संजीव बांगा, तिलक चलाना, अनिल गांधी आदि मौजूद थे।

    लंपी स्किन डिजीज को लेकर एसडीएम ने किया गौशालाओं का निरीक्षण

    पशुओं में तेजी से फैल रहे वायरस जनित लम्पि स्किन डिजीज बीमारी के दृष्टिगत अनूपगढ उपखंड अधिकारी सुश्री प्रियंका तलानिया द्वारा उपखण्ड क्षेत्र की विभिन्न गोशालाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विकास अधिकारी, तहसीलदार एवं पशु चिकित्सा अधिकारी भी साथ थे। निरीक्षण पश्चात उपखण्ड अधिकारी द्वारा उपखंड क्षेत्र की समस्त गौ संचालकों की उपखण्ड कार्यालय में बैठक आहूत की गई। बैठक में तहसीलदार, विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी एंव नोडल पशु चिकित्सा अधिकारी के साथ साथ उपखण्ड क्षेत्र के समस्त गौ संचालक उपस्थित हुए।

    गो संचालको को बीमारी के दौरान बरती जाने वाली सावधानी से अवगत करवाया गया। गो संचालको को रोग ग्रस्त पशु को पृथक रखकर उपचार करने हेतु निर्देश दिए गए। विकास अधिकारी व अधिशासी अधिकारी को रोग ग्रस्त पशुओं को दफनाने हेतु आवश्यक व्यवस्था हेतु भी निर्देश दिए।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here