हमसे जुड़े

Follow us

28 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा तीन साल बाद प...

    तीन साल बाद पूर्व मंत्री संपत सिंह की घर वापिसी

    कांग्रेस पार्टी प्रधान उदयभान, पूर्व सीएम भूपेन्द्र हुड्डा ने किया स्वागत

    हिसार(सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के पूर्व मंत्री संपत सिंह ने तीन साल बाद घर वापिसी करते हुए कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। कांग्रेस पार्टी प्रधान उदयभान ने उन्हें पार्टी में शामिल किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी मौजूद रहे। बता दें कि प्रो. संपत सिंह हरियाणा की इनेलो सरकार में वित्त मंत्री रहे थे। वे नेता प्रतिपक्ष भी रहे और 6 बार विधानसभा चुनाव भी जीते। 2019 में वे कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए थे। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने कहा कि पूर्व मंत्री संपत सिंह 6 बार विधायक रहे। वे पहले भी पार्टी में थे, परंतु कुछ कारणों से बाहर जाना पड़ा।

    जिस तरह से प्रदेश में भाजपा की जनविरोधी नीतियां चल रही है, आम आदमी परेशान है। सब मिल जुलकर इस सरकार को उखाड़ने का काम करेंगे। वहीं पूर्व वित्त मंत्री संपत सिंह ने कुछ दिनों पहले कहा था कि 2019 के विधानसभा चुनाव में कुलदीप ने मेरी टिकट कटवाई थी। इसलिए मैं भाजपा में चला गया।

    टिकट का फैसला मजबूत कैंडिडेट को देखकर किया जाएगा: हुड्डा

    संपत सिंह के उप चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल होने के सवाल पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मेरी तो 2024 विधानसभा की तैयारी है। भाजपा-जजपा दोनों उप चुनाव हारी है। टिकट का फैसला मजबूत कैंडिडेट को देखकर किया जाएगा। संपत सिंह पहले से ही हमारे संपर्क में थे। कुलदीप बिश्नोई के चैलेंज के सवाल पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्?डा ने कहा कि इसका जवाब पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह दे चुके हैं। संपत सिंह ने कहा कि मेरा हुड्डा के साथ पहले से ही लगाव था। कुछ लोग पार्टी का छुरा घोंपते थे, उनका अब निपटारा हो गया है, इसलिए मैं अब वापस आ गया हूँ।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here