हमसे जुड़े

Follow us

20.8 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य पंजाब अवैध खनन होने...

    अवैध खनन होने से कमजोर पड़े पुल के पिलर, पुल गिरने से हिमाचल का संपर्क टूटा

    पठानकोट (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के सीमावर्ती पठानकोट जिले में हिमाचल को जोड़ने वाला वह रेलवे पुल, जो अवैध खनन के कारण कमजोर हो चुका था, आज भारी बारिश के दौरान पानी के तेज बहाव में गिर गया।

    क्या है मामला

    गौरतलब है कि हाल में रेलवे की ओर से पंजाब सरकार को एक पत्र लिखकर निरंतर हो रहे अवैध खनन के कारण पिलरों के कमजोर होने के प्रति आगाह किया था। यह रेलवे पुल पंजाब तथा हिमाचल को जोड़ता है। चक्की दरिया पर बना पुल हिमाचल प्रदेश की लाइफलाइन कहलाता है। यह पठानकोट-जोगिंदरनगर नेरोगेज लाइन को जोड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनके बच्चे पंजाब में पढ़ने इसी पुल से जाते थे। हिमाचल के व्यापारियों तथा गरीबों के लिये यही रेलवे पुल बड़ा सहारा था। लोगों का कहना है कि नदी में पानी कम होते ही ट्रैक्टर-ट्रालियों की भीड़ देखी जा सकती है। ये लोग पुल के पिलरों के आसपास से भी रेत निकालते हैं, जिससे पिलर के आसपास खड्डे पड़ गये जिसके कारण आज पुल गिर गया। इसे बनने में कितना समय लगेगा, इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। गौरतलब है कि हिमाचल में भारी बारिश से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गयी तथा 15 से अधिक लोग लापता हैं। कई सड़कें बंद हो गयीं और बिजली पानी की आपूर्ति ठप हो गई।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here