हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा पानीपत पुलिस ...

    पानीपत पुलिस ने इनामी चोर पकड़ा

    Haryana-Police
    सांकेतिक फोटो

    5 साल से था फरार, 25 हजार रुपए का रखा था पुलिस ने इनाम

    पानीपत (सच कहूँ न्यूज)। पुलिस ने 25 हजार के इनामी चोर को पकड़ने में सफलता हासिल की है। चोर 5 साल से फरार था और लगातार क्राइम कर रहा था। वह बाइक चोरी, जानलेवा हमला, भैंस चोरी व गृह भेदन की 48 से अधिक वारदातों में आरोपी है। उससे चोरीशुदा 9 बाइक बरामद की गई हैं। आरोपी के साथी को नवंबर 2020 में गिरफ्तार किया गया था, जिसके कब्जे से चोरी की 53 बाइक बरामद हुई थीं। एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि उकअ वन प्रभारी राजपाल सिंह की टीम ने इनामी चोर मुर्शीद निवासी जलालाबाद, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है। वह साल 2017 में बापौली थाना में दर्ज हरियाणा गौवंश संरक्षण और गौसंवर्धन अधिनियम सहित जानलेवा हमले के एक मामले में भी फरार चल रहा था। आरोपी पहली बार गिरफ्तार हुआ है। उसको कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

    यह भी पढ़ें:– हड़ताल के कारण पिछले 5 दिन से मंडियों में ठप्प किसानों की धान खरीद

    आरोपी के साथी से मिली थीं चोरीशुदा 53 बाइक

    नवंबर 2020 में पुलिस टीम ने विशेष जानकारी जुटाकर दबिश देते हुए उतर प्रदेश के कैराना निवासी आरोपी हासिम उर्फ मोटा को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से पानीपत व आसपास के जिलों से चोरी की गई 53 बाइक बरामद की थीं। पूछताछ में आरोपी ने मुर्शीद के साथ मिलकर बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया था। आरोपी हासिम को जेल भेज दिया गया था।

    गत महीने रखा था 25 हजार का इनाम

    आरोपी की धरपकड़ के लिए एसपी शशांक कुमार सावन की अनुशंसा पर वर्ष 2022 में हरियाणा पुलिस मुख्यालय की ओर से पिछले महीने पर उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। 21 सितंबर की शाम गश्त के दौरान उकअ वन की टीम को मुर्शीद के नूरवाला में गंदा नाला पुलिया के पास घूमने की गुप्त सूचना मिली।

    यमुना किनारे झाड़ियों में छिपाए चोरीशुदा वाहन

    पुलिस टीम ने मुर्शीद से बाइक चोरी की अन्य वारदातों के बारे में गहनता से पूछताछ की। आरोपी ने नशे की हालत में बाइक चोरी की 9 वारदातों को अंजाम देना कबूला। आरोपी बाइक चोरी करके सनौली में यमुना के नजदीक झाड़ियों में छिपा देता था। उसकी निशानदेही पर चोरीशुदा उक्त 9 बाइक बरामद करके इनके मालिकों की पहचान न होने पर 102 सीआरपीसी के तहत कब्जे में ले ली गई हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here