हमसे जुड़े

Follow us

29.3 C
Chandigarh
Thursday, February 26, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हरियाणा के खे...

    हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह की बढ़ी मुश्किलें: मुख्यमंत्री का पुतला फूंका

    Sandeep Singh sachkahoon

    गुड़गांव (सच कहूँ न्यूज)। कामकाजी महिला समन्वय समिति (सीटू) गुड़गांव की सदस्यों ने महिला कोच के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपी हरियाणा के कैबिनेट मंत्री संदीप सिंह को बर्खास्त करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का पुतला फूंका। कामकाजी महिला समन्वय समिति (सीटू) और अखिल भारतीय महिला समिति की अध्यक्ष रामरती के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने एक ज्ञापन प्रदेश के राज्यपाल के नाम मंडल आयुक्त के नाम से दिया जिसमें सरकार की तरफ से निष्पक्ष जांच में खड़ी की जा रही बाधाओं को रोकने के बारे निर्देश देने का अनुरोध किया गया है। आक्रोशित महिलाओं ने अग्रवाल धर्मशाला तिराहे पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का पुतला भी दहन किया।

    यह भी पढ़ें:–पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश किया गिरफ्तार

    क्या है मामला

    प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के इस बयान की आलोचना की कि महिला कोच की तरफ से अनर्गल आरोेप लगाये जा रहे हैं और इससे कोई दोष साबित नहीं होता। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह बयान एक प्रकार से आरोपी मंत्री को बचाने वाला और पुलिस की कार्यवाही को भी मंत्री के पक्ष में खड़ा करने वाला है। उन्होंने मांग की कि बयान के लिए मुख्यमंत्री को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए और बयान को वापस लेना चाहिए। उन्होंने मांग की कि संदीप सिंह को तुरंत मंत्री पद से बर्खास्त हों और गिरफतार किया जाए। उच्च न्यायालय के किसी मौजूदा न्यायाधीश की देखरेख में मामले की निष्पक्ष जांच की जाए। पीड़िता को समुचित सुरक्षा मुहैया करवाई जाए और उनके खिलाफ हुई विभागीय उत्पीड़न कार्यवाहियां वापस हों।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here