हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा करनाल में कार...

    करनाल में कार की टककर से एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल

    Abohar News
    सांकेतिक फोटो

    करनाल (सच कहूँ न्यूज)। मेरठ रोड स्थित नंगला चौक के समीप इनोवा कार ने बाइक सवार 2 युवकों को टक्कर मार दी। (Road Accident) हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना के बाद इनोवा सवार बिना रुके फरार हो गया। मृतक की पहचान सुमित वासी दुर्गा कॉलोनी के रूप में हुई है, जबकि घायल का नाम कुलविंद्र है। Karnal News

    राहगीरों ने बताया कि सोमवार सुबह 11 बजे बाइक पर सवार 2 युवक यूपी की तरफ से करनाल आ रहे थे। नंगला मेघा चौक पर पीछे से स्पीड में आई इनोवा कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि करीब 20 फुट तक दोनों युवक सड़क पर घिसटते हुए गए। Karnal News

    खून से लथपथ हालत में दोनों युवक 25-30 मिनट तक मौके पर ही तड़पते रहे, किसी ने उनकी मदद नहीं की। एक युवक ने वहीं लोगों के सामने दम तोड़ दिया। आधे घंटे तक न तो पुलिस और न ही इवीआर मौके पर पहुंची। लोग खडे तमाशा देखते रहें। इसके बाद एक बहादुर इंसान जिसके अंदर इंसानियत जिन्दा थी बाइक सवार आगे आया और दूसरे घायल को एक अन्य युवक की मदद लेकर कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

    मृतक का कल होगा पोस्टमार्टम | Karnal News

    मंगलौरा चौकी इंचार्ज रोहताश ने बताया कि मृतक के शव का कल पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिजनों के बयान के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें:– कोतवाली पुलिस ने जाति और धर्म सूचक शब्द लिखे वाहनों के काटे चालान

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here