हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home Fraud Alert फ्रेंचाइजी दि...

    फ्रेंचाइजी दिलवाने के नाम पर ठगे 39 लाख

    Guhla Cheeka News
    Guhla Cheeka News: विदेश भेजने के नाम पर युवती से 17.40 लाख की धोखाधड़ी

    कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग कर युवक बना ठग | Faridabad News

    फरीदाबाद (सच कहूँ/राजेंद्र दहिया)। डोमिनोज और बर्गर किंग (Burger King) जैसे बड़े मल्टी ब्रांड शोरूमों की फ्रेंचाइजी दिलवाने के नाम पर ठगी करने वाले दो लोगों को फरीदाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी सेंट्रल पूजा वशिष्ठ ने पत्रकार वार्ता में खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी 39 लाख रुपए की ठगी कर चुके हैं। आरोपियों के कब्जे से 70 डेबिट कार्ड, बड़ी संख्या में मोबाइल, एक लैपटॉप और 2 लाख 2000 रुपये नगदी बरामद की। हालांकि मास्टरमाइंड अभी भी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग कर ठग बना युवक भी पुलिस की गिरफ्त में है।

    उन्होंने बताया कि यह गिरोह डोमिनोज और बर्गर किंग जैसे बड़े मल्टी ब्रांड शोरूमों के फ्रेंचाइजी दिलवाने के नाम पर लोगों से ठगी करता था। फरीदाबाद के रहने वाले दो लोगों को शातिरों ने अपना शिकार बनाया था, जिनसे 39 लाख रुपए ठग लिए। व्यापारियों की शिकायत पर फरीदाबाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। इसके बाद पुलिस ने छानबीन की और आरोपियों को काबू किया। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे डोमिनोज और बर्गर किंग जैसे बड़े मल्टी ब्रांड शोरूमों की फ्रेंचाइजी दिलवाने के नाम पर लोगों से ठगी करते हैं और उसकी ऐवज में पूरा प्रोसेस आॅनलाइन तरीके से किया जाता है, जिससे सामने वाले को जरा भी संदेह नहीं होता। Faridabad News

    जब पीड़ित के पैसे आरोपियों के पास पहुंच जाते हैं तो आरोपी अपने फोन बंद कर फरार हो जाते हैं। बाकायदा इसकी ऐवज में इन लोगों ने मल्टी ब्रांड शोरूमों के नाम से फर्जी वेबसाइट भी तैयार कर रखी है, जिसमें यह लोग किसी भी बड़े व्यापारी को अपना शिकार बना लेते। फिलहाल दो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं, जिनके कब्जे से 70 डेबिट कार्ड, कई मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और 2 लाख 20 हजार रुपये की नगदी पुलिस ने बरामद की है। हालांकि इनको चलाने वाला मास्टरमाइंड अभी पुलिस के गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

    यह भी पढ़ें:– Chandrayaan-3 budget: चंद्रयान मिशन: बजट जानकर चौक जाएंगे आप!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here