हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी लठैतों ने बाइ...

    लठैतों ने बाइक सवार युवक को बेरहमी से पीटा, वीडियों वायरल

    Kairana News
    Kairana News: वायरल वीडियों के मामले में सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: कैराना में गुंडे-बदमाशों के जेहन में कानून का खौफ नजर नही आ रहा है। लाठी-डंडों से लैस आधा दर्जन बदमाशों ने बाइक सवार युवक को सड़क पर गिराकर बेरहमी से पीटा। इसके बाद आरोपियों ने खौफ पैदा करने के मकसद से घटना का वीडियों बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

    सोशल मीडिया प्लेटफार्म व्हाट्सएप पर युवक के साथ में मारपीट का एक वीडियों खूब वायरल हो रहा है। 41 सेकेंड का वायरल वीडियों कस्बे के भूरा रोड पर स्थित सब्जी मंडी के निकट का बताया जा रहा है, जिसमें लाठी-डंडों से लैस करीब आधा दर्जन बदमाश बाइक सवार एक युवक को घेरकर बेरहमी से पीटते हुए नजर आ रहे है। आरोपी पीड़ित युवक के साथ में गाली-गलौच भी कर रहे है। युवक बाइक से उतरकर भागने की कोशिश में सड़क किनारे खड़े गेंहू के खेत में गिर जाता है। आरोपी उसपर वहां पर भी लाठियां बरसा रहे है। Kairana News

    पीड़ित युवक क्षेत्र के गांव तीतरवाड़ा का निवासी बताया जा रहा है, जो घटना के वक्त भूरा की तरफ से आ रहा था। वायरल वीडियो करीब तीन-चार दिन पुराना बताया जा रहा है। वहीं, युवक के विरुद्ध भी कैराना कोतवाली पर कई आपराधिक मुकदमें दर्ज बताए जा रहे है। उधर, कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र सिंह कसाना का कहना है कि मामले में युवक की तहरीर के आधार पर सात लोगो के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपियों को चिन्हित करके अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– GAS CYLINDER: खुशखबरी, एलपीजी सिलेंडर पर 1 अप्रैल से 300 रु. की छूट, करोड़ों लोगों को होगा लाभ

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here