हमसे जुड़े

Follow us

28 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान युवक की हत्या...

    युवक की हत्या का प्रयास

    Sri Ganganagar News
    युवक की हत्या का प्रयास

    श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। जिले के सीमावर्ती श्रीकरनपुर शहर के भगतसिंह चौक में कल शाम मोटरसाइकिलों पर सवार चार-पांच युवकों ने लोहे की रोड तथा अन्य हथियारों से हमला कर एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। सीमावर्ती चक 46 एफ मोडां निवासी घायल हुए युवक हरवीरसिंह को कल देर रात श्रीगंगानगर के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने उसके द्वारा दिए गए बयान के आधार पर उसी के गांव के जगमीतसिंह पुत्र मंगूसिंह और करणसिंह समेत चार पांच युवकों पर गैर इरादतन हत्या का प्रयास करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। Sri Ganganagar News

    घटना की जांच करें एएसआई सुभाष मीणा ने बताया कि मोडां गांव के निवासी कुछ युवकों में होली के दिन से किसी बात को लेकर रंजिश चली आ रही है। यह युवक दो गुटों में बंटे हुए हैं। इन में झगड़ा फसाद की आशंका को देखते हुए पुलिस द्वारा समय रहते कार्यवाही भी की गई है। 5-6 युवकों को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में गिरफ्तार भी किया गया। दो युवकों के पास तलवार व अन्य हथियार बरामद होने पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमे भी दर्ज किए गए हैं।

    उन्होंने बताया कि जिन लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं। वह कल शाम हुए झगड़े में शामिल नहीं थे। मगर होली वाले दिन से चली आ रही रंजिश के चलते ही कल शाम को हरवीरसिंह पर हमला किया गया। हरवीरसिंह के साथ दो-तीन युवक थे जो की मौके से भाग गए। उन्होंने बताया कि हरवीरसिंह की हत्या का प्रयास करने के आरोपी युवकों की धर पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। Sri Ganganagar News

    Indian Railways: फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन से यात्रियों में ख़ुशी की लहर!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here