हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home सरसा उत्कृष्ठ विका...

    उत्कृष्ठ विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री सैनी ने किया खारियां गांव की सरपंच को सम्मानित

    Sirsa News

    खारियां (सच कहूँ/सुनील कुमार)। बीते दिवस महेन्द्रगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय पिछड़ावर्ग सम्मान समारोह में प्रदेश की 6 ग्राम पंचायतों को गांव में उत्कृष्ठ विकास कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। जिसमें सरसा जिले की ग्राम पंचायत खारियां का नाम भी शामिल किया गया था। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि केन्द्रीय गृहमंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मौजूद रहे। Sirsa News

    कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खारियां की सरपंच माया देवी को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। जिस पर सरपंच माया देवी व प्रतिनिधि तेग बहादूर पुनिया नंबरदार ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का धन्यवाद किया। ग्राम पंचायत को राज्य स्तर पर मिले इस सम्मान से गांव खारियां में खुशी का माहौल बना हुआ है। इस पर सरपंच माया देवी ने कहा कि ये सम्मान गांव के सरपंच का नहीं बल्कि पूरे ग्रामीणों का है जिनके मार्गदर्शन व सहयोग से गांव में विकास कार्य अच्छी तरह से संपन हुए और वो इस सम्मान के काबिल बने। Sirsa News

    Lathicharge on ABVP Students : छात्र संघ चुनावों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्…

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here