हमसे जुड़े

Follow us

22.8 C
Chandigarh
Thursday, March 5, 2026
More
    Home देश जस्सा बुर्ज ग...

    जस्सा बुर्ज गैंग का सरगना तीन साथियों सहित गिरफ्तार

    Chandigarh
    Chandigarh जस्सा बुर्ज गैंग का सरगना तीन साथियों सहित गिरफ्तार

    चण्डीगढ़ (सच कहूँ न्यूज) पंजाब में संगठित अपराध को बड़ा झटका देते हुए एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ​​ने बठिंडा पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में जस्सा बुर्ज गैंग के सरगना जसप्रीत सिंह उर्फ ​​जस्सा को उसके तीन साथियों के साथ गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव यादव ने शनिवार को बताया कि गिरफ़्तार किए गए अपराधी हथियार तस्करी, स्नैचिंग और अपहरण में शामिल थे।

    पुलिस ने उनके पास से चार पिस्तौल (32 बोर) मैगजीन और 11 कारतूस बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले जसप्रीत सिंह उर्फ ​​जस्सा के खिलाफ जघन्य अपराध के मामले मे 11 प्राथमिकी दर्ज थीं। डीजीपी यादव ने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है और उनके खिलाफ पंजाब में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस संगठित आपराधिक नेटवर्क को नष्ट करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here