हमसे जुड़े

Follow us

28 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More

    Dr. Satish Poonia’s Book Released: डॉ. सतीश पूनियां की पुस्तक ‘अग्निपथ नहीं जनपथ’ का विमोचन

    Rajasthan News

    मैंने सतीश पूनियां को पदयात्राएं करते, संघर्ष करते देखा: गुलाबचंद कटारिया

    Dr. Satish Poonia’s Book Released:: जयपुर। भाजपा हरियाणा प्रभारी एवं भाजपा राजस्थान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां की विधायक कार्यकाल (2018-2023) पर आधारित पुस्तक ‘अग्निपथ नहीं जनपथ’ (संवाद से संघर्ष) का विमोचन पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, भाजपा राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, भीलवाड़ा जिला प्रमुख बरजी बाई भील ने किया। Rajasthan News

    पुस्तक ‘अग्निपथ नहीं जनपथ’ पुस्तक का लोकार्पण और कृति चर्चा जयपुर के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में आयोजित हुई, जिसमें प्रदेशभर से पार्टी कार्यकर्ता, मंत्रीगण, विधायकगण, पार्टी पदाधिकारी, संपादकगण, पत्रकार, लेखक, उद्यमी, शासन प्रशासन व आमजन उपस्थित रहे।

    पूनियां कुशल संगठनकर्ता, पार्टी की मजबूती के लिये उन्होंने खूब काम किया: राठौड़

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, विशिष्ट अतिथि नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, अध्यक्षता भीलवाड़ा जिला प्रमुख बरजी बाई भील सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। यह आयोजन राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर एवं वेरा प्रकाशन, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। सभी वक्ताओं ने भारत के मजबूत लोकतंत्र की प्रशंसा करते हुये कहा कि, विचारधाराएं अलग हो सकती हैं, लेकिन जनहित में सभी को एकजुट होकर काम करना चाहिए, इस बात का सभी से आह्वन किया।

    पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए एफएम आरजे कार्तिक, कवयित्री एवं लेखिका शिवांगी सिंह, एडवोकेट एवं सोशल मीडिया चिंतक मनमीत सोनी, कवि दिनेश कुमार सूत्रधार और साहित्यकार नीलू शेखावत को सम्मानित किया गया। मंच संचालय लाड़नूं राजकीय कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य गजादान चारण, राजस्थान साहित्य अकादमी (उदयपुर) के सचिव बसंत सोलंकी ने आभार व्यक्त किया।

    पुस्तक ‘अग्निपथ नहीं जनपथ’ पुस्तक का लोकार्पण और कृति चर्चा जयपुर के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में आयोजित हुई, राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर, झाबर सिंह खर्रा, सुमित गोदारा, सांसद घनश्याम तिवाड़ी, राव राजेन्द्र सिंह, विधायक श्रीचंद कृपलानी, पूर्व सांसद रामचरण बोहरा, डॉ.शैलेष सिंह, कैलाश वर्मा, महेन्द्रपाल मीणा, शोभा चौहान, आदूराम मेघवाल सहित प्रदेशभर से पार्टी कार्यकर्ता, मंत्रीगण, विधायकगण, पार्टी पदाधिकारी, संपादकगण, पत्रकार, लेखक, उद्यमी, शासन प्रशासन व आमजन उपस्थित रहे। Rajasthan News