हमसे जुड़े

Follow us

19.8 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home राज्य पंजाब डेरा श्रद्धाल...

    डेरा श्रद्धालु परिवार ने 10 जरूरतमंदों परिवारों को बांटा राशन

    10 families with needy ration

    बरनाला/तपा(सच कहूँ न्यूज)। स्थानीय एक डेरा श्रद्धालु परिवार ने अपने बेटे को एमडी के लिए सीट(10-families-with-needy-ration) मिलने पर 10 जरूरतमंद परिवारों को एक-एक माह का राशन बांटकर खुशी मनाई। जानकारी देते तपा मंडी के डेरा श्रद्धालु परिवार ने बताया कि उनके बेटे मिनांशु मित्तल ने दिसंबर में एमबीबीएस पूरी करने के बाद एमडी की आगामी पढ़ाई करने के लिए टैस्ट पूरा किया था व उसको इन्दौर में एमडी करने के लिए सीट मिल गई है। परिवार की ओर से इसी खुशी में डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां जी की पवित्र प्रेरणाओं पर चलते हुए फिजूल खर्ची करने की बजाय मानवता की सेवा करने की दी गई शिक्षाओं पर अमल करते आज नाम चर्चा करवाई गई, जिसमें 10 जरूरतमंद परिवारों को एक एक माह का राशन बांटा गया है।
    ब्लॉक भंगीदास अशोक इन्सां ने बताया कि पहले भी उक्त परिवार डेरा सच्चा सौदा की ओर से चलाए जा रहे हर मानवता भलाई के कार्य में पूर्ण विश्वास रखता है और हर सेवा में हर संभव सहयोग करता रहता है। इस मौके डॉक्टर मिनांशू मित्तल, पत्रकार सुरिन्दर मित्तल इन्सां, प्रिया मित्तल इन्सां, मनीषा मित्तल इन्सां, पारिवारिक सदस्यों के अलावा भंगीदास प्रवीण इन्सां, गोरा लाल इन्सां, सोनू इन्सां, बिकी इन्सां, संजीव इन्सां, मनिक इन्सां, नरिन्दर इन्सां, सोहन लाल इन्सां व साध-संगत उपस्थित थी।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।