हमसे जुड़े

Follow us

32.3 C
Chandigarh
Saturday, April 18, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा झज्जर जिले मे...

    झज्जर जिले में 73 लोग कोरोना संक्रमित

    झज्जर (संजय भाटिया/सच कहूँ)। झज्जर जिला के उपमंडल बहादुरगढ़ में कोरोना संक्रमितों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। वीरवार सुबह तक कोरोना पॉजिटिव की संख्या 73 हो गई। बहादुरगढ़ में मिले तीन और कोरोना संक्रमितों में 2 लोग दिल्ली में कार्यरत फार्मिसिस्ट के परिजन हैं और एक कोरोना पॉजीटिव का संबंध सब्जी मंडी से है। गौरतलब है कि बहादुरगढ़ सब्जी मंडी में जिस प्रकार से टेस्टिंग के बाद कोरोना पॉजिटिव की संख्या सामने आई है, तब से स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन की नींद उड़ी हुई है।

    जिले में कुल 73 पॉजिटिव केसों में से बहादुरगढ़ के ही 62 मामले हैं। बताया जा रहा है कि अभी कई लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।