हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान रामनिवास बाग ...

    रामनिवास बाग प्रातः पांच से रात आठ बजे तक खुलेगा

    Ramnivas Bagh

    जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्थित प्रसिद्ध उद्यान रामनिवास बाग को सुबह पांच से रात आठ बजे तक खोला जायेगा। जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) आयुक्त टी. रविकांत ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा आदेशों की पालना में जेडीए उद्यानों के खोलने के समय में वृद्धि की गई है। जेडीए द्वारा रामनिवास बाग को बुधवार से पूरे दिन के लिए प्रातः पांच बजे से रात आठ बजे तक खोलने का निर्णय लिया गया है। इसके अतिरिक्त रामनिवास बाग में से वाहनों के आवागमन के लिए प्रातः नौ से सायं पांच बजे तक जेएलएन गेट, न्यू गेट एवं एमजीडी गेट खुला रहेगा।

    रविकांत ने बताया कि जेडीए के अन्य उद्यानों को पूर्व की भांति प्रातः सुबह पांच से दस बजे तक एवं सायं चार से रात आठ बजे तक खोला जाएगा। उन्होंने बताया कि उद्यानों में सोशल डिस्टेंस, मास्क की पालना, गुटखा-तम्बाकू खाने-थूकने एवं धुम्रपान पर पूर्व की भांति ही प्रतिबन्ध रहेगा।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।