हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान राजस्थान में ...

    राजस्थान में कोरोना संक्रमितों की संख्या 25 हजार पार

    Coronavirus in India

    कोटा। राजस्थान में मंगलवार को 98 नये कोरोना संक्रमित मरीज सामने आने के बाद इसकी संख्या बढ़कर 25034 हो गई वहीं तीन और संक्रमितों की मौत हो गई। चिकित्सा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सर्वाधिक मामले अलवर में 37, राजधानी जयपुर में 34, कोटा में पांच, झुंझुनूं, दौसा तथा भीलवाड़ा में चार-चार, झालावाड़, बूंदी में दो-दो, रतपुर, राजसमंद एवं जालोर में एक-एक तथा अन्य राज्य के तीन नया कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं।

    Health Minister of Ghana

    विभाग के अनुसार राज्य में आज तीन संक्रमित मरीजों की मौत होने के साथ ही इसकी संख्या बढ़कर 521 हो गई है। विभाग के अनुसार 10 लाख 68 हजार 283 लोगों की सैंपल लिए गए जिसमें से 10 लाख 39 हजार 250 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई जबकि 3999 लोगों की रिपोर्ट आनी शेष है। राज्य में 5759 एक्टिव मामले हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।