हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home राज्य पंजाब जिला श्री मुक...

    जिला श्री मुक्तसर साहब में 2 नये कोरोना पॉजिटिव मामलों की हुई पुष्टि

    Corona

    एक गांव महांबद्धर और एक गिद्दड़बाहा से संबंधित कोरोना पॉजिटिव मरीज

    सच कहूूँ/मनोज मलोट। जिला श्री मुक्तसर साहब में बीते दिन सोमवार को जहां 5 नये कोरोना पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई वहीं मंगलवार को भी 2 नये कोरोना पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई है। इस संबंधी डॉ. हरी नरायण सिंह सिविल सर्जन ने बताया कि आज जिला श्री मुक्तसर साहब में 2केस पॉजिटिव पाए गए। जिनमें से एक गांव महांबद्धर और एक गिद्दड़बाहा से सबंधित है। आज तक जिला श्री मुक्तसर साहब में 11131 व्यक्तियों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं, जिसमें से 10503 की रिपोर्ट नेगेटिव और 153 मरीज पॉजिटिव हैं, जिनमें से 139 केस ठीक होकर घर चले गए हैं और 13 केस एक्टिव हैं और 477 मामलों की रिपोर्ट आनी बाकी है।

    आज जिला श्री मुक्तसर साहब की सभी सेहत संस्थाओं में फ्लू कॉर्नरों व कोविड -19 सम्बन्धित 224 सैंपल लिए गए हैं। जिला प्रशासन के प्रयासों से सेहत विभाग ने इन मरीजों की जल्दी पहचान कर और इलाज कर इन मरीजों में से अब तक 139 मरीजों को जल्दी ठीक करके घर भेज दिया गया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।