शिक्षा और रोजगार
दुकान पर काम दिलाने के बहाने महिला से दुराचार, जान से मारने की धमकी देने का आरोप
सहेली के साथ काम की तलाश में जुलाना आई थी महिला, पुलिस को दी शिकायत
जुलाना, सच कहूँ न्यूज़। Julana Crime News: कस्बे में दुकान पर काम दिलाने का झांसा देकर एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दुकानदार महिला को काम दिखाने के बहाने दुकान के ऊपर ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी ने महिला को किसी को भी इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि वह काम की तलाश में अपनी एक सहेली के साथ जुलाना आई थी।
उसकी सहेली ने उसे कस्बे में एक दुकान पर काम दिलाने का आश्वासन दिया था। इसके बाद वह अपनी सहेली के साथ संबंधित दुकान पर पहुंची। वहां दुकानदार ने उसे काम दिखाने की बात कही और दुकान के ऊपर ले गया। आरोप है कि दुकान के ऊपर ले जाकर दुकानदार ने महिला के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।महिला ने शिकायत में आरोप लगाया कि इस घटना के बाद आरोपी ने उसे धमकाया कि यदि उसने इस बारे में किसी को बताया तो उसे जान से मार दिया जाएगा। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस से संपर्क कर पूरे मामले की जानकारी दी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Comments