हमसे जुड़े

Follow us

25.4 C
Chandigarh
Friday, March 13, 2026
More
    Home रंगमंच लॉकडाउन में अ...

    लॉकडाउन में अक्षय ने शूटिंग शुरू की

    Akshay Kumar

    मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार ने लॉकडाउन में शूटिंग शुरू की है। कोरोना वायरस लॉकडाउन के फ़िल्म इंडस्ट्री में शूटिंग पूरी तरह ठप है। लॉकडाउन 4.0 के बाद धीरे-धीरे गाड़ी पटरी पर लौटने की उम्मीद जताई जा रही है। इस बीच अक्षय कुमार निर्देशक आर बाल्की के साथ मुंबई के कमालिस्तान स्टूडियो में सेट पर नज़र आये। बताया जा रहा है कि अक्षय और आर बाल्की ने स्वास्थ्य मंत्रालय के लिए लॉकडाउन के बाद ज़िम्मेदारियों पर एक कैंपेन शूट किया है। इस दौरान टीम ने सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा और सभी ने मास्क पहने। शूटिंग में कम से कम क्रू को शामिल किया गया।

    आर बाल्की ने कहा ,“लॉकडाउन के बाद हम सब की क्या ज़िम्मेदारियां होंगी, इसी विषय पर स्वास्थ्य मंत्रालय का यह विज्ञापन है। हमें काम फिर शुरू करना है, लेकिन इसके साथ सुरक्षा का भी ध्यान रखना है। सोशल डिस्टेंसिंग, आउटडोर सेट को सेनिटाइज़ करना, संक्रमण रोकने वाली स्क्रींस और मास्क। इससे पहले हमने पुलिस से संबंधित अनुमति ले ली थी। हमें यह इसलिए करना पड़ा, क्योंकि एक ज़रूरी संदेश देना है।”

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।