Samajwadi Party: गठबंधन यूपी के विकास के लिए जरूरी: किरणमय नंदा

(Samajwadi Party)

गाजियाबाद (सच कहूं /रविंद्र सिंह)। Samajwadi Party (सपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में रालोद के साथ मिलकर आगामी नगरीय चुनाव में भाजपा को हराने में सक्षम है। उत्तर प्रदेश में सपा-राष्ट्रीय लोक दल और आजाद समाजवाद पार्टी गठबंधन मुख्य ताकत है, तो भाजपा का सामना करेंगे। भाजपा गांव और गरीब विरोधी पार्टी है। किसानों का सबसे ज्यादा उत्पीडऩ भाजपा सरकार में हो रहा है। किसान को खाद तक नहीं मिल रही है। बोले-सपा शासन में जिस तेजी से विकास कार्य शुरू कराए गए थे। उनके पूरा होने पर भाजपा उसी तेजी से उनका लोकार्पण कर रही है। भाजपा का विकास से कोई लेना देना नहीं है।

आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री देश की संपत्ति को बेचने में लगे हुए हैं। लोग प्रधानमंत्री के जुमले सुनकर परेशान हो गए हैं। नगरीय चुनाव में इस बार भाजपा का सफाय तय है। उन्होंने गाजियाबाद के मतदाताओं को महानगर के विकास और तरक्की के लिए सपा (Samajwadi Party) मेयर प्रत्याशी पूनम यादव को भारी मतों से जिताने की अपील की। समाजवादी पार्टी ऐसी पार्टी है जो जनहित में विकास कार्यों को महत्व देती है। इसलिए सपा प्रत्याशी को जिताना आवश्यक है।अंबेडकर रोड़ पर सपा मेयर प्रत्याशी पूनम यादव के मुख्य चुनाव कार्यालय का मुख्य अतिथि के रुप में सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि शहर के विकास के लिए निकाय चुनाव में नगर निगम में सपा का वर्चस्व होना बहुत जरूरी है, जबकि प्रदेश के विकास के लिए उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार होनी चाहिए।

सपा शासन काल में हुआ उत्तर प्रदेश का उत्तम विकास| Samajwadi Party

सपा के शासन का 2012 से 2017 को उत्तर प्रदेश की तरक्की के लिए स्वर्णिम काल था। तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में उस समय जो विकास उत्तर प्रदेश में हुआ, उसे जनता याद कर रही है। लेकिन जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आयी है, तब से यूपी में विकास कार्य ठप्प हैं। किरणमय में नंदा ने दावा किया कि लोकसभा के 2024 में होने वाले चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता सभी 80 लोकसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी को जिता कर अखिलेश यादव को केंद्र में सरकार बनाने का इरादा कर चुकी है।

उन्होंने भाजपा की प्रदेश व केंद्र सरकार को असफल बताया। सपा नेता ने कहा कि निकाय चुनाव में सपा के लिए मेयर का चुनाव जितना चुनौतीपूर्ण है लेकिन समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय लोक दल और आजाद समाजवाद पार्टी का मजबूत गठबंधन है।सपा मेयर प्रत्याशी पूनम यादव को भारी जीत दिलाएगा। इसके लिए गठबंधन में शामिल तीनों दलों के कार्यकर्ता जिस उत्साह के साथ प्रचार प्रसार (Samajwadi Party) में मन से जुटे हैं, उसको देखकर लगता है कि सपा प्रत्याशी पूनम यादव की एकतरफा भारी मतों से जीत होना तय है। सपा मेयर प्रत्याशी पूनम यादव के पति सिंकदर यादव ने कहा कि मुख्य अतिथि किरणमय नंदा कोलकत्ता से हमें अपना आशीर्वाद देने आएं हैं। वे वहां तीन दशक से अधिक लंबे समय तक विधानसभा के सदस्य रहे हैं। मेयर प्रत्याशी पति सिकंदर यादव ने कार्यक्रम में अतिथियों, आगंतुकों व तीनों दलों के पहुंचे कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया।

यह सपा ,रालोद गठबंधन के नेता मौजूद रहे | Samajwadi Party

इस दौरान पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, विकास यादव, रालोद के वरिष्ठ नेता कुंवर पाल सिंह, धर्मवीर ढबास, अभिषेक गर्ग, सपा जिलाध्यक्ष फैजल खान, वरिष्ठ नेता नरसिंह यादव, पूर्व पार्षद बाबू सिंह आर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष राशिद मलिक, पूर्व महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी, राजवीर सिंह, रवि यादव आदि सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे ।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।