एमाजोन की कामयाबी

Amazon success
जेफरी प्रेस्टन बेजोस जिनको जेफ बेजोस के नाम से भी जाना जाता है। जेफ बेजोस इस समय अमेजन.कॉम के संस्थापक, अध्यक्ष, मुख्य कार्यकारी अधिकारी और अमेजन.कॉम बोर्ड के अध्यक्ष हैं। फोर्ब्स की 2018 की सूची के अनुसार जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर आदमी थे। 1986 में प्रिंसटन विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त कर लेने के बाद उन्होंने 1994 तक अलग-अलग जगह पर काम किया।
उन्हें इंटेल, बेल लैब्स, और एंडरसन कंसल्टिंग से नौकरी के ऑफर आए। उन्होंने सबसे पहले फिटेल कंपनी में काम किया जोकि एक वित्तीय दूरसंचार स्टार्टअप था। जहां पर इनका काम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर व्यापर को बढ़ाना था। उनके काम को देख कर उन्हें विकास प्रमुख और ग्राहक सेवा निदेशक के पद पर नियुक्त कर दिया गया। इसके बाद 1988 में उन्होंने बैंकिंग उद्योग में काम करना शुरू किया और बैंकर्स ट्रस्ट नामक संस्था में उत्पादन प्रबंधक के पद पर काम किया। उन्होंने यह काम 1990 तक किया। इन दोनों जगह काम करने के बाद 1990 में डीई-शॉ नामक संस्था में काम किया जिसने नया-नया की हेज फंडिंग का काम शुरू किया था। 1994 में उन्हें इस संस्था का वरिष्ठ उपाध्यक्ष बना दिया गया। बेजोस ने एमाजोन कंपनी वाशिंगटन में बेलेव्यू नामक जगह पर किराये पर लिए गए घर के गैराज में शुरू किया। जब जेफ बेजोस ने पहली बार अपनी कंपनी बनायीं तो उसका नाम कैडबरा डॉट आईएनसी रखा।
हालांकि यह नाम उनके दोस्तों को पसंद नहीं आया और उन्होंने बेजोस को यह नाम बदलने की सलाह दी। इसके बाद बेजोस ने शब्दकोष उठाया और अमेजन दुनिया की सबसे बड़ी नदी है और सबसे अनोखी व अलग है। इसी तरह बेजोस भी अपनी कंपनी को सबसे बड़ी व सबसे अलग बनाना चाहते थे। और अमेजन का शुरूआती अक्षर भी अंग्रेजी वर्णमाला का पहला अक्षर है। जोकि हमेशा सबसे ऊपर रहता है। इसके बाद अमेजन के अपने खुद के कई उत्पाद उपलब्ध हैं। इस तरह हम सबको जेफ बेजोस से ये सीख लेनी चाहिए कि जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए क्यों बार जोखिम लेना ही पड़ता है और यदि कुछ बड़ा करने का इरादा है तो जरूर करिए क्योंकि असंभव कुछ भी नहीं है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।