गुरुग्राम: सोहना ब्लॉक समिति पर काबिज हुईं महिलाएं

आशा रानी व संजू तोमर सर्वसम्मति से बनी पंचायत समिति सोहना की अध्यक्ष व उपाध्यक्ष

गुरुग्राम। (संजय कुमार मेहरा) सोहना ब्लॉक समिङ्क्षत में इस बार महिलाओं का कब्जा हो गया है। मंगलवार को सोहना ब्लॉक समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव में वार्ड नंबर-१३ की सदस्य आशा रानी को अध्यक्ष व वार्ड नंबर-९ की सदस्य संजू तोमर को सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष चुन लिया गया। ब्लॉक समिति सोहना के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव करवाने के लिए रिटर्निंंग अधिकारी एवं एसडीएम प्रदीप सिंह की अध्यक्षता में सभी १४ सदस्यों की बैठक बुलाई गई थी, जिसमें ९ सदस्यों ने भाग लिया।

बैठक में वार्ड नंबर-१३ की सदस्य आशा रानी ने अध्यक्ष पद व वार्ड नंबर ९ की सदस्य संजू तोमर ने उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने के लिए अपने नामांकन प्रस्तुत किए। बैठक में उपस्थित सभी पंचायत समिति सदस्यों की सर्वसम्मति के उपरांत आशा रानी को अध्यक्ष व संजू तोमर को उपाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित घोषित किया गया। एसडीएम प्रदीप सिंह ने बताया कि चुनाव को निष्पक्ष पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए सभी व्यापक प्रबंध किए गए थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।