हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Wednesday, April 8, 2026
More
    Home अन्य खबरें अब मैं अध्यक्...

    अब मैं अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ूंगा : गहलोत

    Jodhpur News
    गहलोत ने दी जोधपुर जिले में पेयजल के लिए 62 करोड़ रुपए की मंजूरी

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव की दौड़ में लंबे समय से चर्चा में रहे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज स्पष्ट कर दिया कि अब वह अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे। गहलोत ने यहाँ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद पत्रकारों से कहा कि राजस्थान में जो राजनीतिक संकट रविवार को पैदा हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण था और ऐसा नहीं होना चाहिए था तथा इसके लिए उन्होंने श्रीमती गांधी से माफी मांगी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव ऐसे माहौल में वह नहीं लड़ सकते हैं और उन्होंने श्रीमती गांधी को भी इस बारे में उन्होंने अवगत करा दिया है। उनका यह भी कहना था कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को भी उन्होंने इस बारे में बता दिया है।

    यह भी पढ़ें:– हरियाणा में बनेगा वर्ल्ड का सबसे बड़ा सफारी पार्क

    सियासी घमासान के बीच राजस्थान का मुख्यमंत्री बने रहने संबंधी सवाल पर गहलोत ने कहा कि यह निर्णय आलाकमान का होता है और वह मुख्यमंत्री बने रहेंगे या नहीं रहेंगे, इस बारे में फैसला कांग्रेस आलाकमान को ही करना है और वह फैसले का अनुपालन करेंगे। गहलोत ने कहा कि कांग्रेस की परंपरा रही है कि विधायक दल के नेता के चुनाव में एक लाइन का प्रस्ताव पारित किया जाता है लेकिन राजस्थान में विधायक दल की बैठक से पहले जो कुछ हुआ वह कांग्रेस की परंपरा के खिलाफ है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here