हमसे जुड़े

Follow us

28.5 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा दिल्ली से लौट...

    दिल्ली से लौटी बलियाला की गर्भवती महिला कोरोना संक्रमित

    Sirsa News
    Coronavirus

    टोहाना में बढ़कर छह पहुंचा आंकड़ा 6

    टोहाना/सच कहूँ/सुरेन्द्र गिल। टोहाना के गांव बलियाला में एक गर्भवती महिला कोरोना संक्रमित मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार गाँव बलियाला से एक परिवार के 6 सदस्य 28 मई को दिल्ली से वापिस आए थे। दिल्ली से गांव में वापस आने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परिवार के सभी लोगों के सैंपल लेकर गांव के सरकारी स्कूल में उन्हें क्वारंटाइन कर दिया था। वहीं 31 मई को महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद टोहाना विधानसभा क्षेत्र में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा छह पहुंच गया है।
    महिला के कोरोना पॉजीटिव होने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग ने स्कूल के बाहर नो प्रवेश का बोर्ड लगा दिया। वहीं पुलिस प्रशासन भी अलर्ट दिखाई दे रहा है। गाँव के सरपंच ने मुनादी करवाकर हर ग्रामवासी से अपने घर में ही रहने की अपील की है। ज्ञात रहे कि इससे पहले टोहाना के हरपाल चौक, बाजीगर मोहल्ला, चंदड़ गांव व बोस्ती गांव समेत कुल 5 मामले कोरोना संक्रमितों के सामने आ चुके हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।