हमसे जुड़े

Follow us

12.8 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान केंद्रीय कृषि...

    केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी 15 जून को आएंगे जयपुर

    Jaipur News
    केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी 15 जून को आएंगे जयपुर

    जयपुर (सच कहूं न्यूज)। भाजपा किसान मोर्चा, राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष भागीरथ चौधरी (Bhagirath Choudhary) केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अपने गृह निवास अजमेर संसदीय क्षेत्र आ रहे हैं। चौधरी 15 जून को सड़क मार्ग से दिल्ली से सुबह 6 बजे अजमेर के लिए रवाना होंगे। उनके केंद्रीय राज्यमंत्री बनने पर राजस्थान में प्रवेश के साथ ही जगह-जगह भव्य स्वागत होगा। Jaipur News

    Bhagirath Choudhary: जन्मदिवस पर होगा किशनगढ में भव्य आयोजन

    नीमराना, बहरोड़, पावटा, कोटपुतली, शाहपुरा, मनोहरपुर, चंदवाजी बाइपास, 200 फीट बाइपास, जयपुर, भांकरोटा, बगरू, महला, मोखमपुरा, दूदू, पडासौली, बांदरसिंदरी, पाटन, किशनगढ टोल प्लाजा, हरमाड़ा चौराहा किशनगढ के साथ विभिन्न स्थानों पर स्वागत समारोह होंगे। दिल्ली से सुबह रवाना होकर भागीरथ चौधरी सायं 5 बजे पुष्कर पहुंचेगे। पुष्कर में ब्रह्मा मंदिर में दर्शन के पश्चात यहां अनेक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसके बाद केंद्रीय राज्यमंत्री सुरसुरा में स्थित वीर तेजाजी मंदिर में दर्शन कर रात्रि विश्राम किशनगढ स्थित अपने निज आवास में करेंगे।

    16 जून को केंद्रीय राज्य मंत्री का जन्मदिवस है | Jaipur News

    अगले दिन 16 जून को केंद्रीय राज्य मंत्री का जन्मदिवस भी है, इस अवसर पर अग्रसेन विहार मदनगंज में प्रातः 10 बजे से कार्यकर्ताओं और आमजन से मिलेंगे। केंद्रीय मंत्री बनने पर प्रथम बार संसदीय क्षेत्र आगमन पर लोकसभा चुनाव में समर्थन हेतु कार्यकर्ताओं और आमजन का आभार व्यक्त करेंगे। केंद्रीय राज्यमंत्री के आगमन पर संसदीय क्षेत्र में उत्साह का माहौल है, सभी अपने लोकप्रिय नेता के स्वागत की जोर शोर से तैयारी कर रहे हैं। Jaipur News

    Kedarnath Yatra 2024: केदारनाथ यात्रा को लेकर सामने आई चौंकाने वाली बात!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here