Mahendra Singh Tikait: दुनिया के बेताज बादशाह (किसान मसीहा) की भाकियू ने मनाई पुण्यतिथि

Mahendra-Singh-Tikait-
किसानों की राजधानी सिसौली में किसान भवन में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मसीहा स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर हवन यज्ञ करते हुए

Death anniversary of Chaudhary Mahendra Singh Tikait: देश के सभी जनपदों में भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक एवं किसान मसीहा स्व. Chaudhary Mahendra Singh Tikait की पुण्यतिथि पर किसानो ने हवन, यज्ञ और रक्तदान कर दी सच्ची श्रद्धांजलि

गाजियाबाद(सच कहूँ / रविंद्र सिंह )। दुनिया के बेताज बादशाह के खिताब से नवाजे जाने वाले,भारतीय किसान यूनियन (भाकियू )के संस्थापक, किसान मसीहा  स्वर्गीय Chaudhary Mahendra Singh Tikait की पुण्य तिथि सोमवार को देश के सभी जनपदों में हवन यज्ञ रक्तदान कर मनाई गई । इसी क्रम में मोदीनगर तहसील में सैकड़ों किसानों,मजदूरों ,भाकियू कार्यकर्ताओं ने  हवन यज्ञ और उनके चित्र  पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई गई। भाकियू के जिला अध्यक्ष बिजेन्द्र सिंह, भाकियू के राष्ट्रिय सचिव ओमपाल सिंह,एनसीआर अध्यक्ष प्रवीण  मालिक, जिला प्रभारी जयकुमार मालिक,महानगर अध्यक्ष सुधीर चौधरी ,युवा जिला अध्यक्ष छोटे चौधरी,युवा महनगर अध्यक्ष विनीत चौधरी   के नेतृत्व में जिले के सैकड़ों किसानों, भाकियू कार्यकर्ताओं ने किसान मसीहा स्व.चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत को तहसील मोदीनगर में हवन यज्ञ  कर ,उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और दो मिनट  का मौन  धारण कर उन्हें नमन किया।

Mahendra-Singh-Tikait-
किसान मसीहा स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर रक्तदान करते हुए चौधरी गौरव टिकैत आदि

भाकियू अध्यक्ष  बिजेंद्र सिंह ने कहा कि स्वर्गीय Mahendra Singh Tikait सच्चे  किसान मसीहा थे। उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। भाकियू के राष्ट्रीय सचिव ओमपाल सिंह ने कहा कि दुनिया के बेताज बादशाह और किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने समस्त जीवन मजदूर और किसानों की लड़ाई लड़ी। उन्हें कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। पवन चौधरी (दुहाई ) ब्लॉक रजापुर अध्यक्ष ने कहा कि किसान मसीहा महेंद्र सिंह टिकैत ने किसानों की समस्याओं को जीवन भर लेकर संघर्ष किया।  जिसके लिए उनको कई बार जेल भी जाना पड़ा, लेकिन सच्चे किसान मसीहा ने कभी हार नहीं मानी और किसानों के हक की लड़ाई लड़ते रहे।वे किसानों के सच्चे मार्गदर्शक रहे।

Mahendra-Singh-Tikait
मोदीनगर तहसील में किसान मसीहा स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी

उनके संघर्षो को भुलाया नहीं जा सकता।जिला प्रभारी  जयकुमार मलिक  ने कहा कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने अपना पूरा जीवन किसानों के हक की लड़ाई लड़ने में लगा दी। उनके द्वारा किसानों को  हक दिलाने के लिए जो संघर्ष किया गया उसको किसान,मजदूर  कभी  भूल नहीं सकता। किसानों,मजदूरों  के हक के लिए संगठन आज भी लगातार लड़ाई लड़ रहा है और किसानों,मजदूरों  की समस्याओं को दूर कराने का काम किया जा रहा है।

ये भाकियू पदाधिकारी ,कार्यकर्ता रहे मौजूद | Mahendra Singh Tikait

भाकियू की महिला जिला अध्यक्ष ममता चौधरी,टीनू चौधरी ,मोदीनगर तसीलध्यक्ष   वेदपाल मुखिया ,मेरठ मंडल उपाध्यक्ष  पवन चोधरी उर्फ़ (लाला राम बापू) धर्मेंद्र नेहरा (पप्पी नेहरा) सतेंद्र त्यागी ,सदर तहसील अध्यक्ष ब्रह्मपाल चौधरी ,चेतन त्यागी, प्रमोद, अमरपाल सारण ,कुशलवीर सिंह , राजू अमराला ,चरण सिंह ,चौधरी मुस्तफा,बाबा परमेन्द्र आर्य (रोरी) ,इंद्रजीत सिंह ,सुदेश शर्मा ,उमेश शर्मा ,मनोज शर्मा ,पिंटू  चौधरी ,जयवीर सिंह गुर्जर ,अजीत भोजपुर,अनुज प्रजापति,पवन ,चौधरी सुखपाल सिंह ,ज्ञानेंद्र फौजी ,फहीमुद्दीन ,सौवीर सिंह ,धर्मपाल सिंह ,सेंसर पाल राठी ,सोनू चौधरी ,कल्लू सिंह ,बच्चू सिंह ,भूरे सिंह,चौधरी यशवीर सिंह, युवा जिला उपाध्यक्ष अभिषेक चौधरी ,महेश यादव , जयदीप चौधरी,शोभित ,सोनू नादान ,रिंकू सेन  आदि भाकियू पदाधिकारी किसान, मजदूर मौजूद रहे।

Chaudhary-Mahendra-Singh-Tikait
उत्तर प्रदेश के गांव सिसौली स्थित किसान भवन में किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर गौरव टिकैत गणमान्य लोगों को प्रतीक चिन्ह भेंट करते हुए।