भूपेंद्र सिंह हुड्डा पंचकूला कोर्ट में हुए पेश

Sach Kahoon Desk Picture
Published On
  • एजेएल प्लाट आवंटन व मानेसर भूमि घोटाला:

पंचकूला(सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा मानेसर जमीन घोटाला और एजेएल प्लॉट आवंटन मामलों में मंगलवार को पंचकूला की विशेष सीबीआइ कोर्ट में पेश हुए। हुड्डा के साथ अन्य आरोपित भी अदालत में पेश हुए। जबकि एजेएल हाउस के चेयरमैन मोतीलाल वोरा नहीं पहुंचे। कोर्ट में हुड्डा सहित अन्य लोगों पर लगाए गए आरोपों पर बहस हुई।

बता दें कि मानेसर जमीन घोटाला मामले में हुड्डा सहित 34 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई थी। इस मामले की अब अगली सुनवाई 11 अगस्त निर्धारित की गई है। बता दें, प्लॉट आवंटन मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो की विशेष अदालत में दिसंबर 2018 में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह, एजेएल के तत्कालीन चेयरमैन कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा और एजेएल के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई थी।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

About The Author

Related Posts