Punjab
शिखर शिक्षा सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मीरापुर में इंटर हाउस अंग्रेज़ी वाद-विवाद प्रतियोगिता का सफल आयोजन
प्रथम स्थान रमन हाउस के प्रतिभागी जोया तोमर, आराध्या राजवंशी, रिधिमा एवं उल्फत रसूल ने प्राप्त किया
मीरापुर (सच कहूं/कोमल प्रजापति)। Miranpur News: विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, तार्किक क्षमता एवं अभिव्यक्ति कौशल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शिखर शिक्षा सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मीरापुर में इंटर हाउस अंग्रेज़ी वाद-विवाद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, मंच संचालन क्षमता तथा समसामयिक विषयों पर विचार व्यक्त करने की योग्यता का विकास करना रहा। Miranpur News
प्रतियोगिता के लिए दो महत्वपूर्ण विषय निर्धारित किए गए – “क्या तकनीक विद्यार्थियों को आलसी बना रही है?” तथा “क्या सोशल मीडिया लाभ से अधिक हानि पहुंचाता है?”। इन विषयों पर विद्यार्थियों ने पक्ष एवं विपक्ष में अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर राजेश शर्मा एवं प्रधानाचार्य पुनीत राजपूत द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वाद-विवाद जैसी प्रतियोगिताएं न केवल ज्ञानवर्धन करती हैं, बल्कि व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को ऐसे मंचों का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों हाउस – रमन, रामानुजन, खुराना एवं भास्कर हाउस – के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने तकनीक एवं सोशल मीडिया के सकारात्मक और नकारात्मक प्रभावों पर सशक्त तर्क प्रस्तुत कर निर्णायकों एवं उपस्थित सभी लोगों को प्रभावित किया। Miranpur News
प्रतियोगिता का परिणाम अत्यंत रोचक रहा। प्रथम स्थान रमन हाउस के प्रतिभागी जोया तोमर, आराध्या राजवंशी, रिधिमा एवं उल्फत रसूल ने प्राप्त किया, जबकि द्वितीय स्थान रामानुजन हाउस के प्रतिभागी प्रियांशी, हादिया, वृंदा एवं रिदम ने हासिल किया। खुराना हाउस एवं भास्कर हाउस के बीच बराबरी रही।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रधानाचार्य पुनीत राजपूत एवं कोऑर्डिनेटर कृति शर्मा शामिल रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों का निष्पक्ष एवं सूक्ष्म मूल्यांकन किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन निहारिका पोरवाल द्वारा किया गया। गतिविधि प्रभारी के रूप में उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजन को सुव्यवस्थित एवं प्रभावशाली बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।