Punjab
Sirsa News: एमसी मार्केट में नई दुकान लेने की खुशी नामचर्चा आयोजित कर मनाई
सरसा ब्लॉक के विभिन्न जोनों से बड़ी संख्या में साध-संगत ने लिया भाग
सरसा (सच कहूँ न्यूज)। शहर के एमसी मार्केट में सोमवार सुबह सरसा ब्लॉक के जोन नंबर 4 की ओर से श्रद्धाभाव के साथ नामचर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह नामचर्चा संदीप चुघ इन्सां द्वारा अपनी नई दुकान लेने तथा सेवक ट्रेडिंग कंपनी की रिलॉन्चिंग की खुशी में करवाई गई। कार्यक्रम में सरसा ब्लॉक के विभिन्न जोनों से बड़ी संख्या में साध-संगत ने भाग लिया और गुरुयश का लाभ उठाया। नामचर्चा की शुरूआत जोन नंबर 4 के प्रेमी सेवक सुरेश मोंगा इन्सां ने धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा का इलाही नारा बोलकर की। Sirsa News
इसके पश्चात कविराजों ने सुंदर भजनवाणी प्रस्तुत कर गुरु महिमा का गुणगान किया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। अंत में संदीप चुघ इन्सां ने पवित्र ग्रंथ से अनमोल वचन पढ़कर सुनाए, जिन्हें साध-संगत ने श्रद्धापूर्वक श्रवण किया। इस अवसर पर सरसा ब्लॉक के भाई-बहनों ने सेवक ट्रेडिंग कंपनी के संचालक वेदप्रकाश इन्सां एवं संदीप चुघ इन्सां को पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का सुंदर स्वरूप देकर शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और व्यवसायिक उन्नति के लिए अरदास की। संदीप चुघ इन्सां ने बताया कि उनके पास एमएसजी के सभी प्रोडक्ट्स भी मिलते है। Sirsa News

