जाखल पुलिस का बड़ा खुलासा: गुमशुदगी का मामला निकला हत्या

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

पत्नी समेत दो आरोपी गिरफ्तार

जाखल (सच कहूँ न्यूज)। Jakhal News: फतेहाबाद पुलिस ने एक अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। थाना जाखल पुलिस ने गांव साधनवास निवासी नसीब कुमार की गुमशुदगी के मामले में सनसनीखेज खुलासा करते हुए उसकी हत्या का पदार्फाश किया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान श्रवण कुमार पुत्र भोला यादव (निवासी साधनवास, हाल निवासी व्यास कॉलोनी, जाखल) और पूजा पत्नी नसीब कुमार (निवासी साधनवास) के रूप में हुई है। डीएसपी टोहाना जयभगवान ने बताया कि 5 मार्च 2026 को रघुनाथ कुमार ने थाना जाखल में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसका छोटा भाई नसीब कुमार 2 मार्च की सुबह से लापता है। इस पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 127(6) के तहत गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान गठित विशेष टीम ने जब मामले की गहराई से जांच की और तकनीकी साक्ष्य जुटाए, तो मामला गुमशुदगी का न होकर हत्या का निकला। इसके बाद केस में धारा 103(1), 3(5) और 238(ए) जोड़ दी गईं। Jakhal News

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मृतक की पत्नी पूजा ने अपने साथी श्रवण कुमार के साथ मिलकर नसीब कुमार की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने के लिए शव को पत्थरों से बांधकर भाखड़ा नहर में फेंक दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा, ताकि हत्या में प्रयुक्त सामान और अन्य महत्वपूर्ण सबूतों की बरामदगी की जा सके। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें:– नाबालिग से दुराचार करने के मामले में आरोपी को सुनाई 10 वर्ष की करावास की सजा, लगाया 25 हजार का जुमार्ना

About The Author

Related Posts