Canada News: वैंकूवर, कनाडा के अधिकारियों ने की डेरा सच्चा सौदा के इन सेवादारों की भरपूर प्रशंसा

वैंकूवर बीसी कनाडा में एक रक्तदान शिविर में 24 यूनिट किया रक्तदान

Manmohan Picture
Published On
वैंकूवर, कनाडा। डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा चलाए जा रहे मानवता भलाई के कार्यों पर चलते हुए 24 अप्रैल को कैनेडियन ब्लड सर्विसेज लैंगली में वैंकूवर बीसी कनाडा में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के वॉलेंटियर्स ने 24 यूनिट रक्तदान किया। इस दौरान रक्तदानियों में भारी उत्साह देखा गया। दूर दूर से वॉलेंटियर्स रक्तदान करने के लिए यहां पहुंचे। स्थानीय अधिकारियों ने रक्तदानियों की भरपूर प्रशंसा करते हुए कहा कि डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरुजी का धन्यवाद जो इन सेवादारों को समाजसेवा के कार्यों को करने के लिए प्रेरित करते रहते हैं। और उनकी शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा के ये सब वॉलेंटियर्स विदेशों में भी भलाई कार्यों की अलख जगाए हुए हैं। Canada News
Vancouver,-Canada-Blood-Donation
Vancouver,-Canada-Blood-Donation-Sister

About The Author

Related Posts